Gwalior News: जयारोग्य चिकित्सालय में चल रही थी शराब पार्टी, जूनियर डॉक्टर को पुलिस ने पिटा तो मचा बवाल
Gwalior News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर स्थित पुराने जयारोग्य अस्पताल (JAH) में रविवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और देर रात धरने पर बैठ गए।
दरअसल ग्वालियर में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के सामने ही उसका अस्पताल जेएएच है। कई एकड़ जमीन पर फैले इसके कैम्पस में अलग-अलग बिल्डिंग में अलग अलग विभाग बने थे और डॉक्टर्स के बंगले भी हैं।

नई बिल्डिंग के बाद यहां पेशेंट और अटेंडर की आवाजाही कम होने से इसके कैम्पस में शाम होते ही शराबियों ने अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया।
बीती रात को कैम्पस से निकल रहे जूनियर डॉक्टर्स ने देखा कि जेएएच में बने मिल्क पार्लर के पीछे कुछ लोग शराब पी रहे हैं।यह जगह मेडिकल होस्टल के एकदम पीछे है। जूडा ने उनके पास जाकर रोका तो वे उलझ गए। मारपीट और तोडफ़ोड़ करने लगे। आरोप है कि उन्होंने चार करें तोड़ दी।
इस बीच सूचना पाकर अन्य जूडा भी वहां आते दिखे तो शराबी वहां से भागे और जूडा भी पीछे भागे।मेडिकल ऑडिटोरियम के आगे आम खो तिराहे पर उनका फिर आमना सामना हो गया। यहा दोनो पक्षो में मारपीट होने लगी।
हंगामा बढ़ने पर इसकी खबर कम्पू थाने पहुंची तो वहां से फोर्स पहुंचा और दोनो को अलग अलग करने की कोशिश में जुटा था। इस बीच किसी पुलिसकर्मी ने किसी जूडा को ही थप्पड़ मार दिया।
इसके बाद जूनियर डॉक्टर पुलिस के खिलाफ चक्काजाम करते हुए धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर भारी फोर्स वहां पहुंच गया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहां पहुंचे पुलिस अफसरों ने जाम खोलने का आग्रह किया लेकिन जूडा ने साफ इंकार कर दिया।
देर रात जेएएच के अधीक्षक आरकेएस धाकड़ भी वहां पहुंच गए। उन्होंने एसपी से भी बात की तो रांत लगभग 12 बजे अफसरों ने जांच के आश्वासन के बाद धरना और आंदोलन खत्म हो सका।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/ मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications