Gwalior News: ससुराल वालों ने महिला को छत से फेंका, मरने से पहले वीडियो में बयां किया दर्द
Gwalior News: ग्वालियर के मुरार इलाके में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गई। जहां इलाज के दौरान विवाहिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मौत से पहले विवाहिता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने परिजनों पर आरोप लगाते हुए बता रही है कि उसे दहेज के लिए ससुरालियों ने छत से फेंका है। मामले की सूचना लगते ही मुरार पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच के लिए मृतका के शव का पीएम कराया है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक विवाहिता के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ग्वालियर की रहने वाली आरती कुशवाहा की शादी दो साल पहले 4 नवंबर 2022 को मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके में रहने वाले नीरज कुशवाहा के साथ हुई थी।
21 मार्च 2024 को आरती ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके कुछ दिन बाद 8 अप्रैल को आरती अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने घायल आरती को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, उसके बाद सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
रविवार को इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। मरने से पहले मृतक आरती के भाई ने एक मोबाइल से वीडियो बनाया है, जिसमें वह बता रही है कि पुलिस को बुलाओ। उसे बताना है कि उसे दहेज के लिए पति, सास, ससुर और ननद ने छत से धक्का दे दिया था।
फिलहाल पुलिस ने मृतक विवाहिता के मायके वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरती के ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर












Click it and Unblock the Notifications