Gwalior News: पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने गुस्से में फूंक डाला घर, राख हो गया दहेज का सारा सामान
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शराबी पति को जब पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो गुस्साए पति ने दहेज में मिले सामान को बाहर फेंककर आग के हवाले कर दिया और घर के बाहर खड़ा होकर स्मोकिंग करने लगा।
आग की लपटें बढ़ने पर आस-पास के लोग घटना देखकर बाहर निकल आए और वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के दामोदर बाग कॉलोनी में 26 नवंबर शाम की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, दामोदर बाग कॉलोनी में श्रीराम कुशवाहा, पत्नी रजनी और दो बच्चों के साथ रहता है। वह शराब का आदी है। उसकी इस लत की वजह से पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता रहता है। मंगलवार शाम को भी वह नशे में घर पहुंचा।
पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने पूरे घर का सामान बाहर फेंक दिया। इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक सामान जल चुका था।
CSP अशोक सिंह जादौन ने जानकारीडी की पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ने के बाद पति ने गुस्से में आकर घर का सामान जलाया। आग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर समझाया है।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज












Click it and Unblock the Notifications