Gwalior News: ग्वालियर में भीषण आग से परिवार खत्म, दो बेटियां समेत तीन लोग जिंदा जले
Gwalior Fire News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने की भीषण घटना सामने आई है। भीषण आग लगने से दो बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
आग की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। पता चला है कि बाहर जाने का एक रास्ता बंद था, जबकि दूसरा रास्ता आग की लपटों से घिरा था।

दरअसल बहोड़ापुर क्षेत्र की तीन मंजिला भवन में रात में अचानक लगी तो भवन में भगदड़ का माहौल बन गया। हालांकि पूरे भवन से सभी लोग बाहर निकल गए। लेकिन पिता व 2 बच्चे भवन से निकल नहीं पाए। जिससे उनकी मौत हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी।
Recommended Video
इसके बाद फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। मकान से बाहर आने का एक रास्ता बंद था और दूसरे रास्ते में आग की लपटेंं उठ रही थी। इसलिए पिता व बेटियां इस रास्ते से बाहर नहीं आई।
इसी दौरान वे आग की चपेट में आ गए और उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई। मकान में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दुकान या गोदाम में शार्ट सर्किट हुआ और उसमें रखे सामान जलने लगा और धीरे धीरे आग पूरे मकान में फैल गई। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications