Gwalior News: एक ही बाइक पर सवार 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा; हाईवे पर घंटों पड़े रहे तीन शव
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का राष्ट्रीय राजमार्ग अब हादसों के हाईवे बन चुके हैं। बीते रोज ऑटो ट्रक की भिडंत में एक ही परिवार के चार लोगो की मौत हो गई थी।
वहीं आज शुक्रवार को बाइक सवार को एक बेकाबू ट्रक में कुचल दिया, जिससे बहन भाई और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्ची जख्मी हुई है। उसे अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

बड़ी बात यह है कि घटना अडू़पुरा सिकरौदा के बीच में घटित हुई थी, लेकिन पुलिस तीन घण्टे बाद मौके पर पहुंची। तीन घंटे तक मृतक सड़क पर पड़े रहे वहीं घायल बच्ची चीख पुकार मचाती रही। प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ लोग सड़क पर बैठ गए। जिससे झांसी हाईवे पर दोनों और कई किलोमीटर का जाम लग गया था।
लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बर्बरता दिखाते हुए पीड़ित परिवार के सदस्य के साथ मारपीट की है। उनका कहना है कि वह अपने परिवार के लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था।
स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भेजी। इसके बाद सिरोल थाने के प्रभारी आलोक भदौरिया वहां पहुंचे और उसने मृतक करण कुशवाह के भाई के साथ मारपीट की। आलोक भदोरिया का साथ देने एक अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे उन्होंने भी इस पीड़ित परिवार को डराया धमकाया।
स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में आक्रोश फैल गया और वह चक्का जाम करके सड़क पर बैठ गए। उनकी एक ही मांग थी कि आलोक भदोरिया को थाने से हटाया जाए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एंव पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी समझाईश के बाद उन्होंने चक्का जाम को खुलवाया।
इस घटनाक्रम में रायरू गांव के पास रहने वाले करण कुशवाह उसकी बहन मालती कुशवाह और डेढ़ साल का बेटा मोहित मृत हो गए। 4 साल की बच्ची एकता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। लेकिन लोगों ने ट्रक को जप्त कर लिया है। यह ट्रक उत्तर प्रदेश में पंजीकृत बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications