एमपी: अवैध कॉलोनियों में रहने की चुकानी होगी कीमत, 15 दिन में शुरू होगी प्रक्रिया

ग्वालियर की 400 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां की जाएंगी वैध, पहले चरण में 110 कॉलोनियों को वैध करने तैयारी, नगर निगम जारी करेगा अधिसूचना, दावे-आपत्तियों का किया जाएगा निराकरण

ग्वालियर, 10 अक्टूबर। अगर आप अभी तक अवैध मकान में रह रहे हैं तो आपके लिए खुशी की खबर है कि आपका मकान बहुत जल्द वैध हो जाएगा लेकिन इसके लिए आपको कीमत भी चुकानी पड़ेगी। मकान वैध होने पर सीधा असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा। ग्वालियर नगर निगम ने इसके लिए तैयारी कर ली है। ग्वालियर की 110 अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा और उनसे विकास स्कूल के साथ निर्माण मंजूरी का शुल्क भी वसूला जाएगा।

gwalior

ग्वालियर में 600 से ज्यादा हैं अवैध कॉलोनी
ग्वालियर शहर में 600 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां बसी हुई हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरीके से शासन को राजस्व की चपत लगाते हुए भू माफियाओं और कॉलोनाइजरों ने अपनी जेबें भरने का काम किया है लेकिन अब अवैध कॉलोनियों में रहने की कीमत उन लोगों को चुकानी होगी जो यहां अपना बसेरा बना चुके हैं। ग्वालियर नगर निगम में इन अवैध कॉलोनियों में से 110 कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी कर ली है।

वैध करने की प्रक्रिया 15 दिन बाद होगी शुरू
ग्वालियर नगर निगम की सीमा में आने वाली 110 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया 15 दिन बाद शुरू कर दी जाएगी। ग्वालियर नगर निगम ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। कॉलोनियों को वैध करने के लिए अधिसूचना जारी की जा रही है। इसके बाद जो भी दावे और आपत्तियां आएंगी उनका निराकरण किया जाएगा और फिर कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई की जाएगी।

400 से ज्यादा कॉलोनियों को किया जाएगा वैध
ग्वालियर में 600 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां बस चुकी हैं लेकिन ग्वालियर नगर निगम ने अपने सर्वे में पाया है कि 600 में से तकरीबन 400 अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा सकता है ऐसे में पहले चरण में 110 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया की जा रही है।

अवैध से वैध होने के लिए चुकानी होगी कीमत
अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए यह खुशी की खबर है कि उनकी कॉलोनी अवैध हो जाएगी लेकिन साथ ही उनको इसकी कीमत भी चुकानी होगी। नगर निगम द्वारा यह तय किया गया है की प्रति वर्गफीट के हिसाब से ₹60 विकास शुल्क के नाम पर वसूल किया जाएगा। इसके साथ ही भवन निर्माण के लिए मंजूरी के नाम पर भी मोटी रकम चुकानी होगी। जाहिर सी बात है कि अवैध घर को वैध करवाने में मकान मालिक की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+