Gwalior news: शराब फैक्ट्री के प्रति प्रेम पड़ गया भारी, कलेक्टर और बीजेपी नेता पर मामला दर्ज

ग्वालियर लोकायुक्त ने किया निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर और बीजेपी नेता राकेश जादौन पर मामला दर्ज, साडा की जमीन के मास्टर प्लान में छेड़छाड़ करते हुए शराब फैक्ट्री को फायदा पहुंचाने का आरोप

Gwalior में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ तरुण भटनागर और तत्कालीन अध्यक्ष राकेश जादौन समेत आठ लोगों के खिलाफ ग्वालियर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरा मामला साल 2016 का है जब अधिकार न होने के बावजूद भी शराब फैक्ट्री को फायदा पहुंचाया गया था। तत्कालीन सीईओ तरुण भटनागर वर्तमान में निवाड़ी के कलेक्टर हैं।

gwalior

सामाजिक कार्यकर्ता संकेत साहू की शिकायत पर हुई है कार्रवाई
घास मंडी इलाके में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संकेत साहू ने 23 जनवरी 2020 को ग्वालियर लोकायुक्त में एक शिकायत की थी। इस शिकायत में जिक्र किया गया था की विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तत्कालीन अध्यक्ष राकेश जादौन एवं सीईओ तरुण भटनागर ने अधिकार न होने के बावजूद भी अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर रायरू डिस्टलरी को 26.59 हेक्टेयर आवासीय एवं सार्वजनिक व अर्ध सार्वजनिक जमीन को रायरु डिस्टलरी के विस्तार के लिए अनुमति दे दी गई है और इसके लिए मास्टर प्लान तक में छेड़छाड़ कर दी गई है, इस वजह से शासन को एक करोड़ से अधिक रुपए की राजस्व हानि हुई है।

gwalior

कोर्ट में दायर किया गया था परिवाद
संकेत साहू ने इस मामले में एक परिवाद भी कोर्ट में दायर किया था जिस पर कोर्ट ने जांच करने के निर्देश दिए थे और इसी निर्देश पर से 26 फरवरी 2020 को राकेश जादौन और तरुण भटनागर एवं अन्य 6 लोगों के खिलाफ जांच शुरू की की गई थी। इस जांच में सामने आया किस साडा की विकास योजना 2011 के अनुसार ग्राम जिनावली, ग्राम मिलावली और ग्राम निरावली के कुल रकबा 26.59 जो कि आवासीय वाणिज्यिक, सार्वजनिक मार्ग एवं हरित क्षेत्र के उपयोग की थी, उस भूमि को शराब फैक्ट्री रायरू डिस्टलरी को महज ₹135000 की फीस जमा करा कर फैक्ट्री के विस्तार के लिए दे दिया गया।

शराब फैक्ट्री मालिक ने करवाई मास्टर प्लान में छेड़छाड़
जांच में सामने आया कि रायरू डिस्ट्री शराब फैक्ट्री के विस्तार और बड़े लोन अमाउंट के लिए शराब फैक्ट्री के मालिक ने साडा के मास्टर प्लान में छेड़छाड़ करवाई थी। इस वजह से सरकार को एक करोड़ से ज्यादा रुपए की राजस्व की हानि हुई है। जांच के बाद इस मामले में साडा के तत्कालीन सीईओ तरुण भटनागर और साडा के तत्कालीन अध्यक्ष राकेश जादौन समेत उपयंत्री नवल सिंह राजपूत, अधीक्षण यंत्री आर एल एस मौर्य तत्कालीन भवन अधिकारी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण क्षेत्र ग्वालियर समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+