Jiwaji University: 150 से अधिक स्टूडेंट्स को ज़ीरो नंबर देकर किया फेल, एक हजार एक सब्जेक्ट में सप्लीमेंट्री
Jiwaji University: ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बीकॉम के परीक्षा रिज़ल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। शासकीय विजयराजे कन्या महाविद्यालय मुरार में बीकॉम की पढ़ाई करने वाले डेढ़ सौ से अधिक छात्रों को 0 नंबर देकर फेल कर दिया है। जबकि एक हजार छात्राओं को एक ही सब्जेक्ट में सप्लीमेंट्री कर दिया गया है।
इसके खिलाफ शुक्रवार को बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र-छात्रा जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु अविनाश तिवारी के बंगले पर पहुंच गए, वहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और छात्राओं के बीच भी झड़प देखने को मिली। एनएसयूआई छात्राएं कुलगुरू प्रो अविनाश तिवारी के बंगले में घुसने की कोशिश कर रहे थे,गेट पर चढ़े छात्र और छात्राएं से पुलिस की जमकर झड़प भी हुई है।

छात्राओं का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने हमारे साथ की एक हजार छात्राओं को एक ही सब्जेक्ट में सप्लीमेंट्री और 150 छात्राओं को पूरी तरह जीरो नंबर देकर फेल कर दिया गया है। ये कैसे हो सकता है?
छात्राओं का ये भी कहना है कि हमारे सामने हम सब की कॉपियां दोबारा ओपन की जाए और जिन लोगों ने कॉपी चेक किया जाए की किस आधार पर उन्होंने जीरो नंबर दिया है। क्योंकि हम सब कॉपी मे सारे क्वेश्चन के आंसर लिखकर आए फिर भी जीरो नंबर दिए गए हैं।
छात्राओं ने विवि की कॉपी चैक करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग भी कॉपी चेक करते हैं उन सब की लिस्ट सार्वजनिक की जाए। जिससे हमें पता चले कि जो लोग कॉपी चेक करते हैं उनकी योग्यता क्या है।
धरने में पहुंचे एनएसयूआई के जीवाजी यूनिवर्सिटी इकाई के अध्यक्ष पारस यादव ने कहा कि विवि घोटालों का केंद्र है। जहां कॉपी जांचने वाला एक गिरोह काम कर रहा है। यहां की कॉपी ठेके पर जांच कराने के लिए भेजते है जहां बगैर पढ़े लिखे लोग इनको जांचते है। इनके पारिश्रमिक में से पचास फीसदी कमीशन पहले ही विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों द्वारा लिया जाता है।
वही यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने छात्राओं की बात सुनी और उनको आश्वासन देते हुए कहा है कि आपकी जो भी परेशानी है उनको जल्दी निराकरण किया जाएगा, लेकिन वे मीडिया से बात करने को तैयार नही है।












Click it and Unblock the Notifications