Pritam singh lodhi: नेताजी की बातों में आकर लहरा दिए हथियार, अब लाइसेंस हुए निरस्त

ग्वालियर कलेक्टर ने 8 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त, दशहरा मिलन समारोह में लहराई गईं थी बंदूकें, प्रीतम सिंह लोधी ने आयोजित किया था समारोह, वीडियो हुआ था वायरल

ग्वालियर, 15 अक्टूबर। ग्वालियर में प्रीतम सिंह लोधी की बातों में आकर प्रीतम सिंह के समर्थकों को खुलेआम हथियार लहराना महंगा साबित हो गया। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हथियार लहराने वाले आठ लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। प्रीतम सिंह लोधी द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में प्रीतम सिंह लोधी के इशारे पर उनके समर्थकों ने बंदूक और तलवार लहराईं थी।

gwalior

जलालपुर हनुमान मंदिर पर आयोजित हुआ था कार्यक्रम
जलालपुर हनुमान मंदिर पर दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। बीजेपी से बाहर किए गए प्रीतम सिंह लोधी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में खास बात यह रही कि आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोग हथियारों से लैस होकर आए थे। किसी के पास बंदूकें थी तो किसी के पास तलवारें थी।

प्रीतम सिंह के कहने पर लहराए हथियार
दशहरा मिलन समारोह में हथियारों के माध्यम से प्रीतम सिंह लोधी ने एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन किया था। प्रीतम सिंह लोधी के कहने पर समारोह में शामिल हुए प्रीतम सिंह के समर्थकों ने हथियार लहराए। किसी ने बंदूक लहराई तो किसी ने तलवार लहराई थी।

प्रीतम सिंह ने कहा था कि किसी का लाइसेंस निरस्त नहीं होने दूंगा
प्रीतम सिंह लोधी ने अपने समर्थकों में जोश भरने के लिए मंच पर खड़े होकर यह बात कही थी कि वह खुलकर अपने हथियार लहराएं क्योंकि वे किसी का भी लाइसेंस निरस्त नहीं होने देंगे, अगर लाइसेंस निरस्त हुआ तो वे खुद उसका लाइसेंस बनवा कर देंगे।

ग्वालियर कलेक्टर ने 8 लोगों के कर दिए लाइसेंस निरस्त

हथियार लहराने का जब यह वीडियो पुलिस-प्रशासन के पास पहुंचा तो ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह विक्रम सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी की रिपोर्ट के आधार पर 8 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+