Guna News: गुना कलेक्ट्रेट में महिलाओं ने कपड़े उतार कर करने लगी हंगामा, पुलिसकर्मियों को भी आ गई शर्म
Guna News: गुना पुलिस की कस्टडी में हुई पारदी युवक की मौत के बाद बवाल बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को पारदी समाज की कुछ महिलाएं और परिजन कलेक्ट पहुंचे थे। कलेक्टर डॉक्टर सतेंद्र सिंह से मुलाकात की इसके बाद महिलाएं बाहर आकर हंगामा करने लगीं। कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया था।
महिलाओं के द्वारा कपड़े उतारने के दौरान पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी में महिलाओं की चूड़ियां टूट गईं। एक महिला के सिर से खून निकलने लगा। कैंट थाने के टीआई को भी खरोंच आई है। कलेक्टर ने कुछ महिलाओं को दोबारा बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी है। इसके बाद हंगामा शांत हो सका।

महिलाओं ने कहा, 'यह झूठ बोला जा रहा है कि देवा पारदी (25) की मौत हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। इतनी कम उम्र के लड़के को अटैक कैसे आ सकता है। पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। उसके चाचा के साथ भी मारपीट की गई है। महिलाओं की मांग है कि देवा के चाचा गंगाराम को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाए।
आपको बताते चले की गुना जिले की झांगर चौकी पुलिस ने देवा पारदी और उसके चाचा गंगाराम पारदी को रविवार शाम 4.30 बजे गिरफ्तार किया था। रविवार को ही देवा की बारात गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क में जानी थी। रात में परिवार को देवा की मौत की सूचना मिली। मिनी ट्रक में भरकर महिलाएं जिला अस्पताल पहुंच गईं।
देवा की दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था। चाची सूरजबाई ने खुद को आग लगा ली। दूसरे दिन सोमवार को भी परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम भोपाल में कराने की मांग पर अड़ गए। मजिस्ट्रियल जांच के भरोसे पर वे माने।
एडिशनल एसपी मान सिंह ठाकुर की जानकारी अनुसार 'म्याना इलाके के भिड़रा गांव में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए देवा पारदी और गंगाराम पारदी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रविवार शाम दोनों को चोरी हुए सामान की रिकवरी के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान देवा के सीने में दर्द उठा। उसे म्याना के अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल लाया गया। यहां 45 मिनट तक उसका उपचार हुआ। सीपीआर भी दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications