एमपी: मध्यप्रदेश में स्टूडेंट्स के साथ अब टीचर्स भी कहेंगे 'प्रजेंट सर'

मंगलवार से सरकारी स्कूलों में छात्रों के साथ शिक्षकों को भी लगानी होगी ऑनलाइन अटेंडेंस, शिक्षा विभाग ने तैयार किया एप, ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगाने पर की जाएगी कार्रवाई, स्कूल में चल रही गड़बड़ियों पर लगेगी रोक

ग्वालियर, 10 अक्टूबर। ग्वालियर के साथ प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स के साथ-साथ अब टीचर्स को भी प्रजेंट सर कहना पड़ेगा। मंगलवार से ग्वालियर समेत प्रदेश भर के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों और पढ़ाने वाले टीचर्स को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। ग्वालियर में भी 15 सौ से ज्यादा शासकीय स्कूलों में मंगलवार से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

एप के माध्यम से लगेगी ऑनलाइन अटेंडेंस

एप के माध्यम से लगेगी ऑनलाइन अटेंडेंस

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छात्रों और टीचर्स की अटेंडेंस लगाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक ऑनलाइन एप तैयार करवाया गया है। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप का नाम एम शिक्षा मित्र एप रखा गया है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद स्टूडेंट्स से लेकर ड्यूटी पर मौजूद शिक्षकों को भी अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस लगानी होगी।

ऑनलाइन अटेंडेंस से हो सकेगी स्कूलों की निगरानी

ऑनलाइन अटेंडेंस से हो सकेगी स्कूलों की निगरानी

ऑनलाइन अटेंडेंस की प्रक्रिया शुरू हो जाने से स्कूलों में होने वाली कई तरह की गड़बड़ियों पर रोक लगेगी। ऑनलाइन अटेंडेंस की वजह से शिक्षक समय पर अपने स्कूल पहुंचेंगे। इसके साथ ही छात्र भी समय पर पहुंच कर अपनी पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। ऑनलाइन अटेंडेंस के माध्यम से स्कूलों की निगरानी की जाएगी और जिस स्कूलों में छात्रों की संख्या कम दिखाई देगी वहां पर छात्रों की संख्या बढ़ाए जाने पर शिक्षा विभाग द्वारा जोर दिया जाएगा।

मध्यान भोजन के घोटाले पर भी लगेगा अंकुश

मध्यान भोजन के घोटाले पर भी लगेगा अंकुश

अब तक लगातार इस तरीके की कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं कि मध्यान भोजन में गड़बड़ी की जा रही है। स्कूलों में इतने बच्चे नहीं पहुंचते हैं लेकिन आंकड़ों में गड़बड़ी करके स्कूलों में दर्ज बच्चों की संख्या अधिक बता दी जाती है और ऐसा करके मध्यान भोजन में घोटाले बाजी कर दी जाती है लेकिन ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू हो जाने पर मध्यान भोजन में होने वाले घोटाले पर भी अंकुश लग सकेगा।

ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई

ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग द्वारा यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मंगलवार से छात्रों और टीचर्स की ऑनलाइन अटेंडेंस लगाई जाएगी। इसके साथ ही अगर ऑनलाइन अटेंडेंस का सही ढंग से पालन नहीं किया गया तो संबंधित स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+