Gwalior News: ग्वालियर किले पर घूमने गई युवती ने पहाड़ी से लगाई छलांग, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Gwalior News: ग्वालियर में सुसाइड पॉइंट के रूप में प्रसिद्ध हो चुके ग्वालियर फोर्ट पर एक बार फिर एक युवती किले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई है इसके बाद उसका रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और उसे गंभीर हालत में एनडीआरएफ और पुलिस की मदद से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है।

युवती किले से गिरी है या उसने आत्महत्या के इरादे से किले से छलांग लगाई है। इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल युवती का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है।

Girl who went to visit Gwalior Fort jumped from the hill, admitted to trauma center in critical condition

घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्वालियर के फोर्ट की है जहां लाइट एंड साउंड स्पॉट के पास सुबह पहुंची। युवती किले की ऊंची पहाड़ी से गिर पड़ी। इसके बाद किले पर मौजूद सैलानियों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही ग्वालियर थाने की पुलिस तो तत्काल मौके पर पहुंची ही इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किले की पहाड़ी से घायल युवती को नीचे उतारा गया और एंबुलेंस से सीधे ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घोसीपुरा इलाके की युवती होने का संदेह

ग्वालियर थाना पुलिस के मुताबिक युवती काफी गम्भीर है इसलिए अपना नाम नहीं बता पा रही है, इसलिए उसके इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बीच पुलिस को सूचना मिली है कि घोसीपुरा इलाके से भी एक युवती गायब हुई है, जो घर से किला घूमने के लिए कह कर निकली थी। ग्वालियर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है जिससे जल्द से जल्द युवती की पहचान कर उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया इस बात का पता लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+