गैस टैंकर उगल रहा शराब की पेटियां, ग्वालियर में शराब माफियाओं का नया कारनामा, दंग रह गई पुलिस

Gwalior News: मध्य प्रदेश में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अवैध शराब खपाने के लिए शराब माफिया अलग अलग कारनामे कर रहे हैं। इसी बीच ग्वालियर जिले से शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है।

चम्बल-ग्वालियर संभाग की चारो लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होना है। पड़ौसी राज्य राजस्थान में भी अगले चरण में अनेक सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होना है। दोनों राज्यों की सीमा पर शराब और धन की आवाजाही रोकने के लिए अनेक नाके लगाए गए हैं।

Gwalior News tanker liquor smuggling

लेकिन प्रशासन - पुलिस और शराब तस्करों के बीच तू डाल डाल ..मैं पात - पात की स्थिति है। अब शराब तस्करों ने अवैध शराब खपाने के लिए नया तरीका अपनाया है। वे टैंकरों में शराब की पेटियां लादकर ले जा रहे है।

ताकि किसी को शक न हो लेकिन ग्वालियर की महाराजपुरा पुलिस ने टैंकर में छिपाकर सप्लाई होने जा रही लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए टेंकर से विभिन्न कंपनियों की अवैध अंग्रेजी शराब की 702 पेटियां जब्त की गईं हैं। इनकी कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध शराब से भरा हुआ आइसर कंपनी का राजस्थान से चला टैंकर क्र आरजे-14-जीपी-0490 मुरैना तरफ से आने वाला है। उक्त सूचना पर महाराजपुर थाना पुलिस को वाईपास रोड़ हाइवे पर कार्यवाही हेतु भेजा गया।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के बताये अनुसार आइसर कम्पनी का टेंकर मुरैना की तरफ से आता हुआ दिखा। टैंकर चालक ने पुलिस टीम को देखकर टैंकर वापस लौटाने का प्रयास किया, परन्तु मुस्तैदी से खड़े पुलिस टीम द्वारा टैंकर की घेराबंदी कर टैंकर चालक को पकड़ लिया गया।

Gwalior News tanker liquor smuggling

पकड़े गये चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता अचलाराम पुत्र राजूराम निवासी ग्राम धीरासर जिला बाड़मेर राजस्थान का रहने वाला बताया।

पचास लाख की शराब पकड़ी
पुलिस टीम द्वारा टैंकर के ऊपर चढ़कर ढक्कन खोलकर चेक किया तो उसके अंदर शराब की 702 पेटियां रखी हुई मिली। जिसमें ऑफीसर च्वाइस की 175 पेटी, ऑफीसर च्वाइस के क्वाटर की 200 पेटी, ग्रीन लेवल की 100 पेटी, ग्रीन लेवल क्वाटर की 40 पेटी, व्हाइटलेस वोदका की 165 पेटी, रॉयल वोदका की 09 पेटी, ड्यून वोदका की 03 पेटी, किंगफिशर बीयर की 10 पेटी कुल 702 पेटी अवैध शराब रखी मिली। पुलिस टीम द्वारा टैंकर चालक के खिलाफ थाना महाराजपुरा में आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर टैंकर चालक से अवैध शराब के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+