फिर शुरु होगी ग्वालियर-इंदौर के बीच फ्लाइट सेवा, एलाइंस एयर ने की तैयारी
ग्वालियर-इंदौर के बीच फिर शुरु होगी फ्लाइट, सप्ताह में तीन दिन भरेगी उड़ान
ग्वालियर, 27 सितम्बर। अगले महीने से ग्वालियर से इंदौर के बीच एक बार फिर से फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। एलाइंस एयर द्वारा यह फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। यह फ्लाइट सेवा हफ्ते में 3 दिन रहेगी हालांकि अभी इस फ्लाइट सेवा का समय घोषित नहीं किया गया है।

कुछ दिन पहले ही बंद हुई थी ग्वालियर-इंदौर की फ्लाइट
ग्वालियर से इंदौर के लिए इंडिगो की फ्लाइट अपनी सेवाएं दे रही थी लेकिन 8 सितंबर से इस फ्लाइट को पूरी तरह बंद कर दिया गया। बताया गया कि फ्लाइट के लिए पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं इस वजह से फ्लाइट को बंद किया जा रहा है। ग्वालियर-इंदौर की फ्लाइट बंद हो जाने के बाद ग्वालियर के लोग इसे फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे।
अब एलाइंस एयर की फ्लाइट भरेगी उड़ान
इंडिगो की फ्लाइट बंद हो जाने के बाद अब एलाइंस एयर ने ग्वालियर-इंदौर के बीच फ्लाइट सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि यह फ्लाइट सेवा हफ्ते में 3 दिन चलेगी। यह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ग्वालियर से इंदौर के बीच चलेगी हालांकि अभी तक इस फ्लाइट सेवा की समय सारणी जारी नहीं की गई है।
3 साल में बंद हो चुकी है 7 फ्लाइट
ग्वालियर से फ्लाइट सेवा शुरू करने का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। बीते 3 साल में अब तक ग्वालियर से सात फ्लाइटों के संचालन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यात्रियों की कमी की वजह से यह फ्लाइट बंद हुई है लेकिन एक बार फिर से ग्वालियर-इंदौर के बीच फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही आने वाले समय में स्पाइसजेट द्वारा भी ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट सेवा शुरू करने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications