MP News: शिक्षकों को मिला गजब का काम, शराब की दुकानें गिनने के बाद अब भिखारियों को ढूंढने की ड्यूटी
Gwalior News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शराब ठेकों, सामूहिक विवाह में भोजन परोसने और शिव महापुराण कथा के बाद अब शिक्षकों की ड्यूटी भिखारियों को ढूंढने में लगा दी गई है। ग्वालियर जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए बाकायदा आदेश जारी किया है।
जानकारी अनुसार शिक्षकों को शहर में भिक्षावृत्ति करने वाले भिखारियों को मुख्य धारा में लाना है। साथ ही जो बच्चे भिक्षावृत्ति में लगे हैं कि उनकी संख्या पता कर स्कूलों तक पहुंचाना है। इस फैसले का शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं।

दरअसल, ग्वालियर में जिला शिक्षा अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अभियान का जिक्र करते हुए आदेश जारी किया है। इसके तहत हायर सेकेंडरी के प्रचार और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। उनसे कहा गया है कि सड़क पर भिक्षावृत्ति की रोकथाम करें। साथ ही इससे जुड़े लोगों को मुख्यधारा में वापस लाएं।
वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश का शिक्षक संगठन विरोध कर रहा हैं। साथ ही हाई कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया है, जिसमें यह कहा गया है कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाए। इसके बावजूद शिक्षकों को इन कामों में लगाया जा रहा है। उनसे तमाम तरह के काम कराया जा रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की एक ऑनलाइन मीटिंग हुई थी। इसी मीटिंग में यह चर्चा हुई थी कि भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को स्कूल तक पहुंचाएं। साथ ही उन्हें मुख्यधारा से जोड़ें।












Click it and Unblock the Notifications