Gwalior News: मल्टी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर बचाई बुजुर्ग महिला की जान
Gwalior News: ग्वालियर में एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है। वहीं आग में फांसी एक बुजुर्ग महिला को दमकल कर्मियों ने बचाया हैं।
जीवाजी गंज जिला के में घनी आबादी के बीच बनी एक रेजीडेंसी में भीषण आगजनी की घटना हुई है। रेजिडेंसी की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में एकाएक शॉर्ट सर्किट के चलते विस्फोट हुआ है।

फ्लैट आग की लपटों में घिर गया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इस दौरान फ्लैट में मौजूद एक बुजुर्ग महिला आग की लपटों के बीच घिर गई जैसे कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट से बाहर निकल गया है। आगजनी के कारण पूरी रेजीडेंसी में दहशत फैल गई थी और घबराए लोगों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।
घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज इलाके की है यहां पीजीपी कॉलेज के पास शिव रेजिडेंसी मैं करीबन 16 परिवार निवास करते हैं। इनमें से एक मुकेश बत्रा के फ्लैट में अचानक से जोरदार विस्फोट हुआ और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया इस दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग महिला आग की लापटों में घिर गई।
फ्लैट में आज की लपटे तेज होते देख रेजीडेंसी में मौजूद अन्य लोगों ने घर से बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई तो वही फायर ब्रिगेड अमले को मामले की जानकारी दी गई आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आधा दर्जन गाड़ी पानी फेंक कर आग पर काबू पाया गया इसके साथ ही दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर से बाहर निकाला।
घटना के बाद रेजीडेंसी में मौजूद अन्य लोग भी बुरी तरह से घबरा गए। फायर अधिकारी अतिबल सिंह का कहना है कि संभवत शार्ट सर्किट के चलते आगजनी की यह घटना हुई है घर में एक बुजुर्ग महिला भी थी जिसे सुरक्षित बाहर निकल गया है। मकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो चुका है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications