ट्रांसफार्मर में विस्फोट से दो दर्जन घरों में दौड़ा करंट, तीन लोग बुरी तरह झुलसे! लोग बोले- भयावह था मंजर

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद इलाके के 20 से 25 घरों में बिजली का करंट दौड़ गया। इसमें एक परिवार के मां -बेटा और बहू करंट में बुरी तरह झुलस गए तो वहीं कई घरों के विद्युत उपकरण भी खराब हो गए हैं।

धमाके में झुलसे परिवार को तुरंत ग्वालियर के जया रोग चिकित्सालय के बर्न यूनिट में एडमिट कराया गया है जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Gwalior transformer explosion

दरअसल कोटेश्वर कॉलोनी में हाई टेंशन लाइन का तार विद्युत ट्रांसफार्मर पर गिरने के कारण ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ और करंट कई घरों में करंट फैल गया था। ट्रांसफार्मर के पास ही रहने वाले राजेंद्र राठौड़ के घर में भी अचानक जोरदार करंट फैल गया और उनकी मां पुष्पा देवी और पत्नी गायत्री देवी करंट लगने से झूलस गई थी। राजेंद्र राठौड़ भी जब उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो उन्हें भी जोरदार झटका लगा और वे भी झुलस गए।

एकाएक हुए घटनाक्रम से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया था और आनन फानन में करंट में झुलसे तीनों लोगों को तुरंत जया रोग चिकित्सालय के बर्न सेंटर में एडमिट कराया गया है। अभी सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बनी हुई है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। साथ ही कई घरों में टीवी फ्रिज जैसे उपकरण भी फुंकने से लोगों को नुकसान भी पहुंचा है। बता दें टूट कर गिरी हाइटेंशन लाइन में वहां के करीब 20 घर भी इसकी चपेट में आए थे जिसके चलते उनके घरों में भी करंट फैल गया और उनके घरों में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाशिंग मशीन, फ्रीज, फेन, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए हैं।

Gwalior transformer explosion

सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तुरंत जयारोग्य चिकित्सालय स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और सभी घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने घायल हुए एक ही परिवार के तीनों सदस्यों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीनों घायलों को इलाज के लिए 40-40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+