Gwalior News: नौकरी देने के बदले सेक्स की डिमांड करने वाला अफसर गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
ग्वालियर में बीज विकास निगम के अफसर ने इंटरव्यू लेने के दौरान महिला अभ्यर्थियों से नौकरी के बदले सेक्स की मांग की थी। उन्हें मैसेज भेजकर एक रात बिताने के बदले में नौकरी की गारंटी दी थी।
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नौकरी के बदले हमबिस्तर की डिमांड करने वाले बीज निगम अफसर को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है।
बीज निगम अधिकारी संजीव कुमार को सोमवार देर रात ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने भोपाल से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उनको लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम अन्य छात्रों को लेकर भी पूछताछ करेगी। कल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक ने संविदा पर नियुक्त संजीव कुमार तंतुवाय, प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी निगम मुख्यालय भोपाल की सेवाएं समाप्त की थी।
तीन जनवरी को ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में बीज विकास निगम में नौकरी के लिए इंटरव्यू हुए थे। भोपाल से ग्वालियर पहुंचे बीज निगम के अफसर संजीव कुमार ने इंटरव्यू के बाद छात्राओं से एक रात गुजारने की डिमांड की थी। संजीव ने नौकरी दिलाने के नाम पर दो छात्राओं से एक रात बिताने की बात कही थी। इस मामले में रीवा निवासी स्टूडेंट ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच से शिकायत की थी। जिस पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 ए के तहत छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसे नोटिस जारी किया।
ग्वालियर में छात्राओं से नौकरी के नाम पर सेक्स डिमांड करने का मामला सामने आने के बाद अफसर संजीव कुमार के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया था। बीज निगम के महाप्रबंधक ने आरोपी प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार को शोकज़ नोटिस जारी किया था। वहीं मध्यप्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल ने आरोपी अधिकारी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल के निर्देश के बाद विभाग ने अधिकारी को बर्खास्त कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications