ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने सड़क पर किए जानलेवा स्टंट, वीडियो देख लोग बोले- अब से संभलकर बैठना होगा
Auto Stunt Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां SP और IG ऑफिस के पास सड़क पर ही ऑटो वालों ने स्टंटबाजी कर रहे हैं। दोनों की हरकत देख लोग काफी हैरान रह गए हैं।
ग्वालियर पुलिस को इस बार चुनौती देते हुए ई-रिक्शा और ऑटो चालक का बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपनी मस्ती में चूर एक ई-रिक्शा और ऑटो चालक ई-रिक्शा व ऑटो दो पहियों पर उठाकर सड़क पर खुद की और दूसरों की जान खतरे में डालकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे है।
दोनों चालकों को सड़क पर स्टंट करता देख सामने से आ रहे एक अन्य रहागीर ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया है।वायरल वीडियो एसपी और आईजी ऑफिस रोड का बताया जा रहा है।
खास बात यह है कि जिस रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो चालक खतरनाक स्टंट कर रहे थे उस रोड पर ग्वालियर एसपी और आईजी का ऑफिस है। उनके गेट के बाहर हर समय पुलिस कर्मी तैनात रहते है। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
वहीं वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिस दोनों चालक की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस रोड पर खड़े होने वाले अन्य चालकों से सड़क पर स्टंट करने वाले चालकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
स्टंट करने का यह वायरल वीडियो ग्वालियर के आईजी ऑफिस के सामने ई-रिक्शा और ऑटो चालक खुले आम सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए एक के बाद एक अपनी ई-रिक्शा और ऑटो को दो पहिए पर उठाकर स्टंट कर रहे थे और इस रोड पर अपना वाहन लेकर चल रहे अन्य चालक तमाशा देखते रहे।
गौरतलब है कि ई-रिक्शा और ऑटो चालक आए दिन पुलिस की नाक के नीचे स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस दोनों चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications