सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी डबरा से चुनाव हारी, सुरेश राजे जीते, जानिए क्यों हारी समधी से समधन

Dabra Chunav Result 2023: ग्वालियर की डबरा विधानसभा सीट से सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी एक बार फिर विधानसभा चुनाव हार गई है। कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक सुरेश राजे ने उन्हें 1825 वोटो से चुनाव हरा दिया है।

बता दे पिछले कई राउंड से इमरती देवी सुरेश राजेश से पीछे चल रही थी और इसके बाद लास्ट राउंड में वह पूरी तरह पिछड़ गई। बता दे पिछले विधानसभा उप चुनाव में भी इमरती देवी को सुरेश राज ने चुनाव हार दिया था।

Dabra Election Result 2023 vote counting Scindia supporter Imarti Devi lost election Suresh Raje won

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2023 में Dabra (SC) विधान सभा क्षेत्र के लिए मतों गिनती पूरी हो गई है। भाजपा से इमरती देवी और कांग्रेस से सुरेश राजे इस सीट से मुख्य प्रत्याशी थे। इसके साथ ही कुछ स्वतंत्र उम्मीदवार भी यहा‍ं चुनावी मैदान में डटे रहे हैं। Dabra (SC) विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2020 में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

इसलिए हारी इमरती देवी

बता दे डबरा विधानसभा क्षेत्र शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। पहले इमरती देवी कांग्रेस से ही यहां पर तीन बार विधायक रही। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने यहां से विधायक की पद से इस्तीफा देकर भाजपा से उपचुनाव लड़ा और हार गई और फिर अब 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+