शिवपुरी की कॉलोनी में पहुंच गया मगरमच्छ, छतों पर चढ़ गए लोग

शिवपुरी की हनुमान मगर कालॉनी में बारिश के पानी के साथ मगरमच्छ पहुंच गया

शिवपुरी, 14 अगस्त। शिवपुरी की हनुमान नगर कॉलोनी के रहवासियों ने रविवार की सुबह जब अपने घर के दरवाजे खोले तो उनके कॉलोनी की सड़क पर एक विशाल मगरमच्छ तैरता हुआ नजर आया। कॉलोनी की सड़क पर पानी ही पानी भरा हुआ था और उस पानी में विशाल मगरमच्छ चल रहा था। यह देखकर कॉलोनी वासी सहम गए।

Recommended Video

    शिवपुरी की कॉलोनी में पहुंच गया मगरमच्छ, छतों पर चढ़ गए लोग
    शिवपुरी में हो रही है लगातार बारिश

    शिवपुरी में हो रही है लगातार बारिश

    शिवपुरी में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से शिवपुरी के नदी नाले उफान पर पहुंच गए हैं। शिवपुरी में बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। इसी बारिश के पानी में कहीं से मगरमच्छ तैरता हुआ शिवपुरी की पॉश कॉलोनी हनुमान नगर में पहुंच गया। यहां सड़क पर विशालकाय मगरमच्छ देखकर हड़कंप मच गया।

    डर के मारे लोग चढ़ गए लोग छतों पर

    डर के मारे लोग चढ़ गए लोग छतों पर

    मगरमच्छ को देखकर कॉलोनीवासी बुरी तरह डर गए। मगरमच्छ कहीं किसी की जान ना ले ले, इस डर से कॉलोनीवासी अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और घरों के दरवाजे बंद कर लिया। घरों की छतों पर चढ़कर कॉलोनी वासियों ने मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया।

    सुस्त नजर आ रहा था मगरमच्छ

    सुस्त नजर आ रहा था मगरमच्छ

    कॉलोनी की सड़क पर घूम रहा मगरमच्छ काफी सुस्त नजर आ रहा था। कॉलोनी वासियों ने अंदाजा लगाया कि शायद मगरमच्छ किसी चीज को पहले ही खा चुका है और उसके पेट में अभी वह खाई हुई चीज हजम नहीं हुई है इसलिए मगरमच्छ काफी सुस्त नजर आ रहा है। इसके बावजूद भी कॉलोनी वासी मगरमच्छ से काफी डरे हुए नजर आए।

    वन विभाग के अमले को दी गई सूचना

    वन विभाग के अमले को दी गई सूचना

    मगरमच्छ कॉलोनी में घुस आने की जानकारी कॉलोनी वासियों ने वन विभाग के अमले को दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। वन विभाग के अमले ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। मगरमच्छ के कॉलोनी से बाहर जाने तक कॉलोनी वासी परेशान रहे। जब मगरमच्छ को वन विभाग का अमला ले गया उसके बाद ही कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+