Gwalior News: बदमाशों ने इतनी गाड़ियां जलाईं कि इलाका धुआं-धुआं हो गया, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर सिरफिरे बदमाशों ने सड़कों पर एक्टिवा, कारों को जलाकर दहशत फला दी है। बदमाशों ने अस्पताल रोड पर सड़क किनारे खड़ी तीन कार और एक बाइक में आग लगा दी।
जिसमें तीन कार और एक एक्टिवा गाड़ी आग में जलकर खाक हो गए घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने जब तक आग बुझाई तब तक गाड़ियां जल चुकी थी। इसके बाद गाड़ी मालिक भी मौके पर पहुंचे लेकिन आग किसने लगाई यह पहेली बना हुआ है।

दरअसल ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दाल बाजार तिराहे पर दाल बाजार के ही कुछ व्यापारियों द्वारा अपनी कार और एक्टिवा गाड़ी पार्क किए जाते हैं। सुबह इन गाड़ियों से तेज आग की लपतें यहां के राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों ने उठती देखी तो तत्काल ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी गई लेकिन जब तक फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक तीन महंगी कारें और एक एक्टिवा गाड़ी जलकर पूरी खाक हो चुकी थी।
इसके बाद गाड़ियों पर पानी फेंक कर आग को बुझाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी लेकिन गाड़ियों में आग किसने लगाई यह पता नहीं चल पाया है। इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
वही मौके पर पहुंचे मनोज भार्गव नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि इस घटना से एक रोज पूर्व इसी जगह पर उनकी वैगन आर कार में आग लगाने की कोशिश की गई थी। लेकिन वह घटना नहीं हो पाई थी और उसके दूसरे रोज ही इसी जगह पर चार गाड़ियां जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है। लेकिन यह आग किसने लगाई है। यह बात अभी पता नहीं चल पाया है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/ मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications