Gwalior news: पत्नी कर रही थी मैरिज एनिवर्सरी पार्टी की तैयारी, पति की आ गई हत्या की खबर
ग्वालियर में पार्षद की हुई हत्या, बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे पार्षद शैलू कुशवाह, पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम
Gwalior में कैंटोनमेंट एरिया के पार्षद शैलू कुशवाहा की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते 9 लोगों ने पर शैलू कुशवाहा की हत्या करने का आरोप है। शैलू कुशवाह की पत्नी घर पर मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी की तैयारी कर रही थी तभी शैलू की हत्या की खबर घर पर पहुंची। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
Recommended Video

घर में चल रही थी मैरिज एनिवर्सरी पार्टी की तैयारी
बुधवार की रात को कैंटोनमेंट एरिया के वार्ड 3 के पार्षद शैलू कुशवाहा की मैरिज एनिवर्सरी थी। सुरैया पुरा में रहने वाले शैलू कुशवाह की पत्नी राधा घर में मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी की तैयारियां कर रही थी और शैलू कुशवाह घर से केक और सब्जियां लेने के लिए निकले थे। घर में बच्चे और शैलू की पत्नी काफी खुश थे लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें शैलू कुशवाहा की हत्या की खबर मिली।
बंसी पुरा चौराहे पर हुआ घटनाक्रम
हत्या का यह पूरा घटनाक्रम बंसी पुरा चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि शैलू कुशवाह अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बंसी पुरा चौराहे पर पहुंच गया था। यहां पर शैलू कुशवाहा के साथ 9 लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर मारपीट कर दी। शैलू कुशवाहा को इतना पीटा गया जिससे शैलू कुशवाह लहूलुहान हो गया। शैली कुशवाहा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या
मृतक शैलू कुशवाहा की पत्नी राधा कुशवाहा का आरोप है कि शैलू की पिछले कुछ महीने से भूरा तोमर नाम के दोस्त से ही रंजिश हो गई थी और इसी रंजिश के चलते शैलू कुशवाहा को योजनाबद्ध तरीके से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई है।
मृतक के परिजनों ने मुरार थाने के बाहर किया चक्काजाम
मृतक के परिजनों ने मुरार थाने के बाहर चक्का जाम कर दिया। मृतक के परिजनों की मांग है कि शैलू कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की भी कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने पांच नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
ा












Click it and Unblock the Notifications