सीएम शिवराज सिंह ने दावा MP में भाजपा शानदार बहुमत प्राप्त करेगी, जेपी नड्डा का ग्वालियर में हुआ स्वागत
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे और दावा किया है कि मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाने जा रही है वे यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए ग्वालियर पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नारी सम्मान से लेकर किसानों और आम लोगों के लिए जो योजनाएं बनाई गई है उसे भाजपा को आम जनता का साथ मिला है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नड्डा जी एमपी और ग्वालियर की धरती पर पधार रहे हैं उनका हृदय से स्वागत है। उनके नेतृत्व में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे हैं। उनके यहां ग्वालियर के होटल ताज किरन पैलेस में जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन - जन के मन में है
उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन- जन के मन मे हैं । उनका स्नेह सदैव मध्यप्रदेश को मिलता रहा है। डबल इंजिन की सरकार ने एमपी में प्रगति और विकास भी किया है और फिर हमारे केंद्रीय गृहमन्त्री अमित भाई जी की अचूक रणनीति, नड्डा जी का मार्गदर्शन, हमारे सभी कार्यकर्ताओं का अनअथक परिश्रम और जनता का प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ है। शिवराज सिंह ने कहाकि केंद्र की योजनाये चाहे वह पीएम गरीब कल्याण योजना हो या पीएम गरीब किसान सम्मान निधि हो ,पीएम आवास योजना हो या फिर मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं चाहे फिर लाडली लक्ष्मी ही या लाडली बहना हो जिसने बहनों की जिंदगी बदल दी।
मुख्यमंत्री ने कहाकि लाडली लक्ष्मी से लेकर लाडली बहना तक नारी सशक्तिकरण का एक लंबा सफर है जिसने बहनों के हृदय में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अलग स्थान बनाया । इसके अलावा चाहे हमने पीएम सम्मान निधि में मुख्यमंत्री सम्मान निधि की राशि जोड़ी, मुख्यमंत्री सीखो - कमाओ योजना हो ऐसी अन्य योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी फिर शानदार बहुमत प्राप्त करने जा रही है।
मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले- भाजपा जिन्दावाद
शिवराज सिंह से पूछा कि क्या वे पांचवी बार भी पार्टी की कमान संभलकर मुख्यमंत्री बनने जा रहे है तो वे यह कहते हुए आगे बढ़ गए कि भारतीय जनता पार्टी जिन्दावाद।












Click it and Unblock the Notifications