MP News: नौकरी के बदले घिनौनी डिमांड करने वाले अधिकारी पर CM मोहन का बड़ा एक्शन, पद से हटाए गए
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने सामने आया। जहां नौकरी दिलाने के बदले में इंटरव्यू के पैनल में शामिल एक अधिकारी ने इंटरव्यू देने वाली एक छात्रा से सेक्स कद मंद कर दी।
छात्रा ने इस बात की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई। जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के संज्ञान में ये मामला आया। मुख्यमंत्री ने इसे घोर निंदनीय और अमर्यादित बताते हुए आरोपी अधिकारी की सेवा समाप्त कर दी है।

बीज विकास निगम में संविदा नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। इसके लिए ग्वालियर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में तीन जनवरी को इंटरव्यू भी आयोजित किए गए। इंटरव्यू लेने वाले पैनल में बीज विकास निगम का प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार आए हुए थे। इंटरव्यू देने के लिए कई विद्यार्थी पहुंचे थे। इन्हीं में से एक छात्रा को इंटरव्यू के तुरंत बाद संजीव कुमार द्वारा फोन किया गया।
छात्रा से उसके घर-परिवार के बारे में जानकारी ली गई और इसके बाद छात्रा से यह बात कही गई कि उसका चयन इस नौकरी के लिए हो सकता है। लेकिन इसके लिए उसे कुछ देना पड़ेगा। कुछ देर बाद छात्रा के व्हाट्सएप पर यह डिमांड आ गई कि उसे एक रात बितानी होगी, अपनी इज्जत देनी होगी, इसके बदले उसे नौकरी हासिल हो जाएगी।
प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी का घिनौना मैसेज पढ़कर छात्रा के होश उड़ गए। उसने मैसेज तो डिलीट कर दिया, लेकिन मैसेज डिलीट करने से पहले उसका स्क्रीनशॉट ले लिया। छात्रा ने जब अपनी उन साथी छात्राओं से बातचीत की, जिन्होंने इंटरव्यू दिया था तो मालूम हुआ कि दो अन्य छात्राओं के पास भी संजीव कुमार द्वारा मैसेज भेजकर इसी तरह की डिमांड की है। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने इस बात की शिकायत ग्वालियर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने जिस मोबाइल नंबर से कॉल और मैसेज आया था, उस मोबाइल नंबर की जांच की तो मालूम हुआ कि यह मोबाइल नंबर संजीव कुमार का है।
मामला संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे घोर निंदनीय और अमर्यादित बताते हुए आरोपी अधिकारी की सेवा समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications