MP: मैं ऊर्जा मंत्री का बेटा बोल रहा हूं, हर हाल में काम करो'... और ढोंगी मंत्री का बेटा पहुंचा जेल
Gwalior News: एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया है कि युवक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर के नाम से अधिकारियों को फोन लगाता था। वह बिजली विभाग के अधिकारियों पर काम करने के लिए दबाव बनाता था।

Recommended Video

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से अनोखा मामला सामने आया। जहां एक युवक खुद को प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बेटा बता कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को हड़का रहा था।
युवक अधिकारियों को मोबाइल पर रौब झाड़ता था। इस युवक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ट्रूकॉलर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर का नाम सेट कर रखा था। क्राइम ब्रांच की जांच में इस बात का खुलासा हुआ।
आरोपी का नाम रामबरन बंजारा है और यह नेताओं पर प्रभाव दिखाने के लिए ऊर्जा मंत्री के बेटे के नाम का न्यूज़ करता था। आरोपी युवक के द्वारा मोबाइल पर धमकाने की घटना ऊर्जा मंत्री और उनके बेटे के पास भी पहुंची है। तब कहीं जाकर इस घटना का खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि युवक बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाकर कहीं ट्रांसफार्मर लगवाने की बात करता था तो कभी ग्रामीणों की समस्या को निराकरण करने की चेतावनी देता था। बाद में जब कुछ अधिकारियों को कुछ डाउट हुआ तो उन्होंने कई दिन बाद इस मामले की जानकारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को दी। तब उन्होंने इस पूरे षडयंत्र में संज्ञान लेते हुए जानकारी इकट्ठा की तो मामला कुछ और ही निकला।
ग्वालियर क्राइम ब्रांच आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर खोजना शुरू किया। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम राम लखन बंजारा है। ग्वालियर जिले के घाटीगांव क्षेत्र के सिमरिया निवासी है। जब इस आरोपी से पूछताछ की गई तो वह रोने लगा और कहा कि गलती हो गई। साथ ही उसने जानकारी दी कि घाटीगांव के कई गांवों में लाइट नहीं आती है इसलिए गांव वालों की मदद करने के लिए वह ऐसी गलती करता था और उसके मोबाइल पर कई बार अधिकारियों ने काम कर दिया है इसलिए उसे इस गलती की लत लग गई थी।












Click it and Unblock the Notifications