कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है, BJP विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती हैः भूपेन्द्र यादव
Gwalior BJP News: केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन संकल्प भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ आगे बढ़ना होगा। हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है। जबकि भाजपा की सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय नेतृत्व और संगठन भारत के निर्माण में लगा है।
भाजपा विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती हैः भूपेन्द्र यादव
केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह वृहद कार्यसमिति अपने आप में एक्शन प्लान वाली कार्यसमिति है। यहां पर चिंतन-मंथन के बाद हम विजय संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए पीएम मोदी के तीन संकल्प भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ आगे बढ़ना होगा।

भूपेन्द्र यादव कहा कि हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है। जबकि भाजपा की सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय नेतृत्व और संगठन भारत के निर्माण में लगा है। देश की उन्नति और प्रगति के लिए भाजपा का संगठन जिस तरीके से काम कर रहा है, वह अद्भुत है। जिस एकात्म मानववाद के संकल्प को लेकर पार्टी ने अपनी यात्रा शुरू की थी उसका पहला संदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ग्वालियर से दिया था। ग्वालियर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह राजमाता विजयाराजे सिंधिया की कर्मभूमि रहा है। जब कांग्रेस ने लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया तो राजमाता जी ने जेल जाकर हमें इस लड़ाई को लड़ने की प्रेरणा दी थी। ग्वालियर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यहां कि हर गली और चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के होने का आभास होता है।
विधानसभा का चुनाव विकसित भारत को मजबूती देने का चुनाव: नरेंद्रसिंह तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव एक परीक्षा होता है। आज हम चुनावी योजना में हैं, यह चुनाव सिर्फ हम मध्यप्रदेश की विधानसभा का चुनाव नहीं है। ये चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय या किसी व्यक्ति के लिए नहीं है, यह चुनाव विकसित भारत को मजबूती देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक यात्रा में हमारे लिए देश प्रथम पार्टी द्वितीय और स्वयं को तीसरे स्थान पर रखते हैं। हमारे लिए देश और दल दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता को प्राणपन के साथ जुटना है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व और सभी नेताओं ने पार्टी को सक्रीय बनाने के लिए जो योजना बनाई है, उसके क्रियान्वयन में पूरी पार्टी और हम सब लगे हुए हैं। हमें मिलकर पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक ले जाना है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वह राज्य है, जहां के कार्यकर्ता अगर मजबूती के साथ संकल्प लेते हैं, तो कोई भी माई का लाल उन्हें रोक नहीं सकता। 2003 और 2008 में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया तो हमें विजय मिली। 2013 में कार्यकर्ताओं ने फिर पूरी जोश और उत्साह के साथ संकल्प लिया। जिसके परिणाम स्वरूप विराट विजय हुई। 2018 के चुनाव में हम कुछ सीटों से पिछड़ गये, लेकिन हमारा वोट प्रतिशत अधिक रहा। 2023 के चुनाव में चूक की कोई संभावना नहीं होनी चाहिए, हम सभी को मिलकर पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटना है। श्री तोमर ने कहा कि वातावरण हमारे अनुकूल है, केंद्र और राज्य की योजनाओं के साथ और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे, तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी विजय का वरण करेगी।
पिछले नौ वर्ष में बनी पहचान सदियों तक भारत का मार्ग प्रशस्त करेगीः ज्योतिरादित्य सिंधिया

राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि किसी भी देश के पथ, आकार, भविष्य को तय करने के लिए सदियां लग जाती है, लेकिन भारत में पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नौ वर्षों में तय करके दिखाया है। क्षमता से शक्ति तक निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक जो एक नई भारत की शक्ति 140 करोड़ जनता के साथ मिलकर आज भारत विश्व पटल पर एक नक्षत्र की तरह उभर चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की जो पहचान पिछले नौ वर्ष में बनी है वह सदियों तक भारत का मार्ग प्रशस्त करेगी।
उन्होंने कहा कि कुर्सी और पद महत्वपूर्ण नहीं लेकिन भारत माता की माटी के लिए बलिदान देना सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई विचारधारा के तहत सबका साथ-सबका विकास, सबका साथ और सबका प्रयास लेकर एक जुट होकर भारत माता को आगे बढाने का संकल्प किया। इसलिए भाजपा गरीब किसान, महिला और सबकी है। अगर आंकडे़ देखें तो 2003 में मप्र का बजट 16 हजार करोड़ का था। 2023 में 2.50 लाख करोड़ हो गया है। मप्र के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना शुरू की है। आज ये इस बात को सिद्ध करता है कि गरीबों का कल्याण अगर कोई करता है तो भाजपा ही कर सकती है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हमें 2023 में और 2024 में भी भारतीय जनता पार्टी को फिर से सत्ता में लाना है।
डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास कियाः वीरेन्द्र खटीक

केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य की डबन इंजन की सरकारों ने देश और प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर जो काम किए हैं वो कभी नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने 60 साल के शासनकाल में सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की है। आज हमारे सामने फिर चुनाव हैं और कांग्रेस झूठ के सहारे जनता को भ्रमित करने का काम करेगी। ऐसे लोगों को हमें उन्हीं के शब्दों में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद को लेकर काम किया है, लेकिन भाजपा ने विकास के एजेंडे पर काम किया और देश दिनों-दिन प्रगति कर रहा है। आज दुनिया में विश्वास कायम है कि मोदी है तो मुमकिन है, इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लेकर यहां से जाएं।
कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है- पटेल
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि राजनैतिक प्रस्ताव हमारा दस्तावेज है। वही हमारा चुनाव का एजेंडा होगा। आज केन्द्र और राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब को मिल रहा है। हमें सरकारों की विकासोन्मुखी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाना है और देश और प्रदेश में कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग की चिंता करती है। भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है, वहीं कांग्रेस विनाश की। नारी सम्मान सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लाडली बहना योजना लाकर महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी अनुभवी कार्यकर्ता है, हम सबको यहां से विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में विजयी संकल्प लेकर आगे बढना है।
जनता के सामने रखें कांग्रेस के काले करनामेंः फग्गन सिंह कुलस्ते
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि जब 2018 में मप्र के विधानसभा के चुनाव हुए थे। तब भाजपा और कांग्रेस का वोट प्रतिशत देखेंगे तो भाजपा का 41.6 तथा कांग्रेस का 41.5 था। इस नंबर के कारण दुर्भाग्य से 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी और उस समय उसकी जो खामिया हैं और आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ताओं को ध्यान रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश में संबल योजना गरीबां के लिए बनाई थी, लेकिन जब 15 महीने के लिए कांग्रेस की सरकार बनीं तो कांग्रेस ने पाप करते हुए यह योजना बंद कर दी और किसानों को भी झूठे आश्वासन देकर किसानों को भी धोखा दिया। जबकि मप्र के किसानों के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोन का ब्याज माफ कर किसानों को बहुत बड़ी राहत दी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications