ग्वालियर: भाजपा के पूर्व मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- भितरघात न होता तो शिवराज सिंह चौहान लेते शपथ
ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा में न सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, बल्कि भितरघात को लेकर भी अब नेता खुलकर बोल रहे हैं। प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने पार्टी के कुछ नेताओं पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। पार्टी में हुए भितरघात को लेकर वे खुलकर सामने आ गए हैं। हार के बाद अपने घर पर उन्होंने आभार सभा का आयोजन किया और इसी आभार सभा में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए भाजपा के क्षत्रप नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी में बड़े पदों पर बैठे लोग मर्यादा का ध्यान रखते तो मुख्यमंत्री पद की शपथ शिवराज सिंह चौहान ही लेते।

जयभान सिंह पवैया ने कहा इस वजह से हारे ग्वालियर अंचल में
जयभान सिंह पवैया से जब पार्टी में भितरघात करने वाले क्षत्रप नेताओं का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी में हैं और पार्टी की कुछ मर्यादाएं हैं। इसलिए अपनी बात वे पार्टी के हाईकमान के सामने ही रखेंगे। एट्रोसिटी एक्ट पर भी जयभान सिंह पवैया ने दो टूक शब्दों में कहा कि कोई भी इस मामले में चल रही अंदरूनी लहर को नहीं भांप सका। इसके दोहरे दुष्प्रचार का खामियाजा भाजपा ने इस चुनाव में खासकर ग्वालियर अंचल में भुगता है। गौरतलब है कि जयभान सिंह पवैया इस बार ग्वालियर सीट से चुनावी मैदान में थे और उन्हें कांग्रेस के प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हराया है।

भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया था भितरघात का आरोप
बता दें कि बीते गुरुवार को ग्वालियर के ही भाजपा कार्यकर्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पर भितरघात का आरोप लगाया था। कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को पत्र भेजकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस पत्र में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की हार के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप भी केंद्रीय मंत्री तोमर समेत पूर्व मंत्री माया सिंह और उनके पति ध्यानेन्द्र सिंह पर लगाया था।

बड़े नेताओं पर साजिश के आरोप
अवधेश सिंह भदौरिया ने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की इच्छा अपने बेटों को राजनीति में स्थापित करने की थी। ऐसा करने के उद्देश्य से ही तोमर ने षड्यंत्र कर दिमनी जिला मुरैना विधानसभा क्षेत्र से जानबूझकर कमजोर प्रत्याशी को टिकट दिलाया ताकि प्रत्याशी के हारने के बाद उनके एक पुत्र को वहां स्थापित किया जा सके। वहीं ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से अपने दूसरे पुत्र को स्थापित करने के लिए उन्होंने स्वयं भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के विरुद्ध षड्यंत्र रचा और उनके स्वयं के वफादार नेताओं ने खुलकर कांग्रेसी प्रत्याशियों के समर्थन में काम किया।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications