एमपी: ₹500 में हो जाएगा जन्म, ₹500 में हो जाएगी मृत्यु, शादी भी ₹500 में

ग्वालियर में एक कियोस्क सेंटर पर तैयार हो रहे थे फर्जी दस्तावेज, 500 रुपए में बना दिए जाते थे फर्जी जन्म-मृत्यु और शादी का प्रमाण पत्र, पुलिस ने मारा छापा, एक महिला समेत दो आरोपी पकड़े

ग्वालियर, 4 अक्टूबर। ग्वालियर में ₹500 में जन्म हो जाता है ₹500 में शादी भी हो जाती है और तो और ₹500 में मौत भी हो जाती है। इतनी सस्ती दर में जन्म, शादी और मौत के बारे में सुनकर आप हैरान हो गए होंगे लेकिन यह हकीकत ग्वालियर के आनंद नगर इलाके की है। यहां ₹500 में यह सब कुछ काम हो जाते हैं। पुलिस ने ₹500 में ऐसी सर्विस देने वाले कियोस्क सेंटर पर छापा मारा है और यहां से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आनंद नगर में संचालित था कियोस्क सेंटर

आनंद नगर में संचालित था कियोस्क सेंटर

आनंद नगर में एक किओस्क सेंटर लंबे समय से संचालित हो रहा था। पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि इस कियोस्क सेंटर पर महज ₹500 में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। महज ₹500 देकर इस कियोस्क सेंटर से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र समेत फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी तैयार करके दे दिए जाते थे।

प्रिंटर से प्रिंट करके बना देते थे हूबहू सरकारी दस्तावेज

प्रिंटर से प्रिंट करके बना देते थे हूबहू सरकारी दस्तावेज

कियोस्क सेंटर पर प्रिंटर की मदद से प्रिंट निकाल कर हुबहू सरकारी दस्तावेज तैयार कर दिए जाते थे। किसी को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है या फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो, चुटकियों में यहां पर प्रमाण पत्र तैयार हो जाया करते थे। ₹500 शुल्क देकर किसी को कभी भी मरा बता दीजिए तो किसी को कभी भी जन्मा बता दीजिए। यहां तक कि किसी की शादी भी बता दीजिए।

एक महिला और एक पुरुष करते थे यह जालसाजी

एक महिला और एक पुरुष करते थे यह जालसाजी

कियोस्क सेंटर पर बैठने वाले एक महिला और एक पुरुष मिलकर इस जालसाजी को अंजाम देते थे। पुलिस जब कियोस्क सेंटर पर पहुंची तो दोनों ही आरोपी पुलिस को मिल गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस को कियोस्क सेंटर से फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला प्रिंटर समेत अन्य सामान भी मिला है जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।

बदनापुरा मामले की कर रही थी पुलिस जांच

बदनापुरा मामले की कर रही थी पुलिस जांच

पुलिस बदनापुरा मामले की जांच में जुटी हुई थी। बदनापुरा में मानव तस्करी के मामले की जांच कर रही पुलिस जब यहां मिलने वाली तीन नाबालिग लड़कियों के बारे में कुछ पता नहीं लगा सकी तो मुखबिर से सूचना मिली कि बदनापुरा में जो भी बाहर से लड़कियां लाई जाती हैं उनके फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं और यह फर्जी दस्तावेज आनंद नगर में संचालित कियोस्क सेंटर में तैयार होते हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने आनंद नगर में संचालित कियोस्क सेंटर पर छापा मारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+