Amit shah visit gwalior: कांग्रेस ने की अमित शाह से कानून का पालन करने की मांग

ग्वालियर में अमित शाह के दौरे से पहले शुरु गुई सियासत, कांग्रेस ने किया अमित शाह को ईमेल, सभा न करके कानून पालन करने की कही बात, ग्वालियर में लगी है धारा 144, सभा होने पर धारा 144 के टूटने का दिया हवाला

ग्वालियर, 15 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्या ग्वालियर आकर कानून को तोड़ेंगे, क्या जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 का कोई मूल्य नहीं है, क्या यह सभी नियम और कानून सिर्फ आम आदमी के लिए ही बने हैं, ऐसे ही कुछ सवाल ग्वालियर कांग्रेस द्वारा इन दिनों जिला प्रशासन और सरकार से किए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला आइए हम आपको बताते हैं।

amit shah

जिला कलेक्टर ने ग्वालियर में लगा दी है धारा 144
ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ग्वालियर में धारा 144 लगा दी है। धारा 144 लगने के बाद ग्वालियर में अब न ही कोई सभा हो सकेगी, न ही कोई धरना हो सकेगा और न ही कोई प्रदर्शन हो सकेगा। इतना ही नहीं एक ही स्थान पर 5 से अधिक लोग भी एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। इन सब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

अमित शाह के कार्यक्रम में टूट जाएगी धारा 144
16 अक्टूबर को ग्वालियर के मेला मैदान में नए एयर टर्मिनल के शिलान्यास का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में धारा 144 का यहां पर साफ तौर पर उल्लंघन होगा, यह कहना कांग्रेस के नेताओं का है। कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने इस बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भला अमित शाह के कार्यक्रम में धारा 144 का पालन कैसे हो पाएगा।

कांग्रेस ने किया केंद्रीय गृहमंत्री को ईमेल
जानकारी के अनुसार कांग्रेस की तरफ से एक ईमेल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया गया है। इस ईमेल के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री से यह बात कही गई है कि शहर में धारा 144 लगी हुई है ऐसी स्थिति में आप ग्वालियर आकर सभा न करें, ऐसा करने से कानून का पालन होगा।

कानून तोड़ने वालों का बढ़ेगा हौंसला
कांग्रेस द्वारा भेजे गए ईमेल में यह बात भी कही गई है कि अगर आप धारा 144 को नजर अंदाज करते हुए सभा का आयोजन करेंगे तो इससे कानून का उल्लंघन होगा और ऐसा करने से उन लोगों के भी हौसले बुलंद होंगे जो अक्सर कानून को तोड़ते हैं। इस तरह कांग्रेस ने बीजेपी और सरकार के इस कार्यक्रम पर निशाना साधा है।

https://hindi.oneindia.com/news/madhya-pradesh/misbehavior-with-the-employee-at-the-hotel-in-guna-719193.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+