एमपी: पुलिसकर्मियों से ज्यादा तेज भागा हत्या का आरोपी और हो गया फरार

ग्वालियर में पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया, आरोपी के भागते हुए की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं

ग्वालियर, 25 सितम्बर। ग्वालियर में हत्या के प्रकरण का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर बड़ी आसानी से फरार हो गया। पुलिस ने इस आरोपी को 9 साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस उसे सलाखों के पीछे तक नहीं पहुंचा सकी और पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकला। आरोपी के भागने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

Recommended Video

    एमपी: पुलिसकर्मियों से ज्यादा तेज भागा हत्या का आरोपी और हो गया फरार
    gwalior

    9 साल पहले हुई थी वारदात
    9 साल पहले बहोड़ापुर इलाके से प्रांकुल शर्मा नाम के एक युवक का अपहरण कर लिया गया था। यह अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। अपहरण के बाद प्रांकुल शर्मा की हत्या भी कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुल 9 आरोपी बनाए थे जिनमें 8 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस पहले ही कर चुकी थी और एक आरोपी मुकेश परिहार फरार था।

    दिल्ली से पुलिस ने 9 साल बाद आरोपी को पकड़ा
    ग्वालियर पुलिस ने 9 साल बाद मुखबिर की सूचना पर से आरोपी मुकेश परिहार को दिल्ली से पकड़ा। दिल्ली में मुकेश परिहार मिस्त्री का काम कर रहा था और वेश बदल कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकेश परिहार को पकड़ा और अपने साथ ग्वालियर ले आई।

    प्रेस वार्ता आयोजित कर के एसपी ने दी थी जानकारी
    9 साल बाद अपहरण और हत्या के आरोपी को पकड़ने की कामयाबी भरी दास्तां सुनाने के लिए ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बाकायदा एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी और आरोपी मुकेश परिहार को पकड़ने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही मुकेश को पकड़ने वाली पुलिस टीम की पीठ भी थपथपाई थी।

    चंद घंटों में ही आरोपी हो गया फरार
    आरोपी मुकेश परिहार की उम्र के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस मुकेश परिहार को अपने साथ घास मंडी स्थित स्कूल लेकर गई थी। यहां पुलिसकर्मी बातचीत में उलझे रहे और आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। हालांकि आरोपी के भागने के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन आरोपी गलियों में ओझल हो गया।

    सीसीटीवी में कैद हुआ भागता हुआ आरोपी
    आरोपी मुकेश परिहार पुलिस की हिरासत से भागने में सफल हो गया। गलियों में भागते हुए मुकेश परिहार एक गली में लगे हुए सीसीटीवी में भी कैद हो गया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि मुकेश आगे दौड़ रहा है और पुलिस उसके पीछे दौड़ रही है लेकिन मुकेश परिहार की तेजी के आगे ग्वालियर की धीमी पुलिस पीछे रह गई और मुकेश परिहार को नहीं पकड़ सकी।

    तीन पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

    आरोपी के फरार होने के मामले में एसपी अमित सांघी द्वारा तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोेपी को पकड़ने के लिए प्रयास शुरु कर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी जल्द ही पकडा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+