दिनदहाड़े प्रोफ़ेसर के घर में घुसकर 6 डकैतों ने की डकैती
ग्वालियर में प्रोफेसर के घर में घुसकर 6 बदमाशों ने दिया डकैती की वारदात को अंजाम
ग्वालियर, 6 जून। ग्वालियर में दिनदहाड़े एक प्रोफ़ेसर के घर में घुसकर 6 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश चंद मिनटों में ही घर के सदस्यों को कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर घर के अंदर रखे हुए ₹60000 नगद और 1 किलोग्राम वजनी सोने के जेवर लूटकर ले गए। मौके पर पहुंची

इंद्रमणि नगर में हुई डकैती की वारदात
गोला का मंदिर इलाके में स्थित इंद्रमणि नगर में रहने वाले प्रोफेसर एसके दीक्षित के घर पर सोमवार की दोपहर को छह हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दो बाइक पर सवार होकर प्रोफेसर के घर पहुंचे और यहां प्रोफेसर के घर के अंदर प्रवेश कर गए।
घर के अंदर मौजूद सदस्यों को हथियार की नोक पर बना लिया ब
डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए घर में घुसे बदमाशों ने हथियार की नोक पर घर के अंदर मौजूद तीन महिला सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर के अंदर रखे हुए ₹60000 नगद और 1 किलो वजनी सोने के गहने लूट लिए।
अपनी जान को जोखिम में देखकर घरवालों ने नहीं किया विरोध
घर में मौजूद प्रोफेसर की पत्नी, बुजुर्ग मां और बेटी ने जब बदमाशों के पास हथियार देखें तो उन्होंने विरोध करना मुनासिब नहीं समझा। अपनी जान को जोखिम में देखकर तीनों महिला सदस्य शांत रह गए। जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया और उन्होंने बुजुर्ग मां को छोड़कर प्रोफेसर की पत्नी और बेटी को कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
प्रोफ़ेसर का नाम लेकर बदमाशों ने किया था घर में प्रवेश
बदमाशों ने प्रोफ़ेसर के घर में यह कहकर एंट्री ले ली थी कि प्रोफ़ेसर साहब ने भेजा है आप थोड़ा गेट खोल दीजिए तो मैं अंदर बैठ जाऊंगा। प्रोफेसर की पत्नी ने गेट खोल दिया तो बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए और फिर उन्होंने अपने मंसूबों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
तकरीबन 20 मिनट तक बदमाश रहे घर के अंदर मौजूद
प्रोफेसर के घर में तकरीबन 20 मिनट तक बदमाश मौजूद रहे। यहां बदमाशों ने बड़े इत्मीनान से घर के अंदर रखे हुए सोने के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर लिया और घरवाले डरे सहमे हुए चुपचाप मजबूरी में सब कुछ देखते रहे।
घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए बदमाश
प्रोफ़ेसर के घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए। बदमाशों की संख्या सीसीटीवी कैमरे में 6 दिखाई दे रही है। 6 बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी भी की थी। पहले दो बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए इसके बाद बाकी बदमाश घर में दाखिल हो गए थे।
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे ग्वालियर एसपी
दिनदहाड़े डकैती की वारदात की जानकारी मिलने पर ग्वालियर एसपी अमित सांघी भी मौके पर पहुंच गए और यहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी अमित सांघी का कहना है कि पुलिस की अलग-अलग टीम बना दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications