ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर लगाए गए 500 पुलिसकर्मी, स्कूलों की भी छुट्टी

ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज के बीच तनाव को देखते हुए मिहिर भोज की प्रतिमा 500 पुलिसकर्मी तैनात

ग्वालियर, 30 अगस्त। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का स्थापना दिवस मनाए जाने की गुर्जर समाज की घोषणा के बाद ग्वालियर में बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए चिरवाई नाके पर स्थित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को 500 पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही इस इलाके में स्थित सभी स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी भी तैनात हैं।

गुर्जर समाज ने मांगी थी मिहिरोत्सव मनाने की अनुमति

गुर्जर समाज ने मांगी थी मिहिरोत्सव मनाने की अनुमति

दरअसल गुर्जर समाज ने मिहिरोत्सव मनाने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी थी लेकिन इसका विरोध छत्रिय समाज ने कर दिया था। इस बात को लेकर सोमवार को एक बैठक भी एसपी ऑफिस में आयोजित की गई थी। जिसके बाद क्षत्रिय समाज ने साफ तौर पर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर गुर्जर समाज द्वारा कोई आयोजन किया गया तो शहर की शांति व्यवस्था भंग हो जाएगी।

मंगलवार को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर तैनात हुए 500 पुलिस जवान

मंगलवार को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर तैनात हुए 500 पुलिस जवान

गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज के बीच टकराव को देखकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थल पर 500 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के सभी इलाकों के स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। प्रतिमा स्थल के 500 मीटर के दायरे में प्रवेश करने की किसी को अनुमति नहीं दी गई है। यहां के ट्रैफिक को भी डायवर्ट कर दिया गया है। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

1 साल पहले चिरवाई नाके पर स्थापित की गई थी सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा

1 साल पहले चिरवाई नाके पर स्थापित की गई थी सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा

1 साल पहले चिरवाई नाके पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा पर लगाई गई पट्टिका को लेकर क्षत्रिय समाज और गुर्जर समाज के बीच विवाद हो गया था। दोनों ही समाज सम्राट मिहिर भोज पर अपना अधिकार जमाने को लेकर आपस में टकराव कर रहे हैं। पिछले साल भी दोनों ही समाज के बीच विवाद हुआ था।

कोर्ट में मामला है विचाराधीन

कोर्ट में मामला है विचाराधीन

गुर्जर समाज और क्षत्रिय समाज के बीच टकराव की स्थिति बनने के बाद यह मामला कोर्ट में चल रहा है और इसमें लगातार सुनवाई चल रही है। इसी बीच गुर्जर समाज ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा की स्थापना दिवस मनाने की घोषणा कर दी जिसके बाद एक बार फिर से शहर का माहौल खराब होने लगा।

विक्की फैक्ट्री पर गुर्जर समाज के लोग कर रहे हैं कार्यक्रम

विक्की फैक्ट्री पर गुर्जर समाज के लोग कर रहे हैं कार्यक्रम

प्रशासन से सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिली तो गुर्जर समाज द्वारा मंगलवार को विक्की फैक्ट्री चौराहे पर स्थित चपटिया वाले आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यहां भी भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+