Gwalior News: ग्वालियर सेंट्रल जेल से पैरोल पर छोड़े गए कैदी फरार, जानिए क्यों बढ़ी पुलिस की टेंशन
Gwalior News: ग्वालियर सेन्ट्रल जेल से पैरोल पर गए तीन बंदी वापस नहीं लौटे हैं। तीनों ही बंदी हत्या के मामले में सजा काट रहे थे। अभी किसी को 3 साल तो किसी को जेल में आए 4 साल हुए थे।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के केंद्रीय जेल ग्वालियर से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय जेल में हत्या की सजा काट रहे 3 कैदी फरार हो गए। दरअसल इन बंदियों को कुछ दिन की पैरोल ए छुट्टी में भेजा गया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी लौट कर वापस नहीं आए।
केंद्रीय जेल ग्वालियर से हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन कैदी को पैरोल पर घर भेजे गए थे। लेकिन वापस लौट कर नहीं आये। अभी तक किसी को 4 साल तो किसी को जेल में आए 3 साल बीते थे। कैदियों के वापस नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने उनके परिजन रिश्तेदारों को फोन में बात की तो कोई जवाब नहीं मिला। उसके तत्काल बाद बहोड़ापुर थाना में पैरोल जंप का मामला दर्ज कराया गया।
बहोड़ापुर के थाना प्रभारी पप्पू यादव ने जानकारी दी कि ग्वालियर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। यह बंदी एक मई को पैरोल पर गए थे और 15 मई को जेल वापस जाना था। लेकिन वह निश्चित दिनांक तक वापस नहीं लौटे हैं। उनके वापस नहीं आने पर केंद्रीय जेल प्रशासन ने उनके रिश्तेदारों और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हुआ तो उनकी खोजबीन के लिए संबंधित जिले की पुलिस को जानकारी दी गई है।
नवीनतम जानकारी अनुसार फरार 3 आरोपियों में से दो आरोपी वापस लौट आए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वह बीमार थे, इस कारण से टाइम पर नहीं आ पाए। जबकि 1 अन्य आरोपी अभी भी फरार है।












Click it and Unblock the Notifications