देश में मोदी की कोई लहर नहीं, सिर्फ मीडिया की उपज: मनमोहन

manmohan singh
गुवाहाटी। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार से खु द को दूर रखने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। मनमोहन सिंह ने इस बात से इनकार किया कि देश में मोदी की लहर है। पीएम ने कहा कि देश में मोदी की कोई लहर नहीं है बल्कि वो सिर्फ मीडिया की उपज है।

असम के दिसपुर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपनी पत्नी गुरशरण कौर के साथ मतदान करने के बाद मनमोहन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोदी पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मोदी की कोई लहर नहीं है। उन्होंउने कहा कि वो सिर्प मीडिया की उपज है। देश में मोदी लहर नहीं चल रही है। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस का आधार नहीं खिसक रहा। उन्होंने कहा कि 16 मई तक नतीजों का इंतजार कीजिए।

मनमोहन सिंह ने कांग्रेस की जीत की उम्मीद जताई और कहा कि कांग्रेस एकबार फिर से बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शिरकत करने और मतदान करने की अपील की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री 1991 से ही राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उनका स्थानीय पता पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया की विधवा हेमप्रभा सैकिया के घर में किराये पर लिया गया अपार्टमेंट है जो शहर के सारूमोतोरिया इलाके में स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+