गुवाहाटी: बिजनेसमैन के घर से मिले 1.54 करोड़ के नए नोट
गुवाहाटी के एक बिजनेसमैन के घर से सीआईडी ने 1.54 करोड़ रुपए के नए नोट बरामद किए।
गुवाहाटी। नोटबंदी के बाद देशभर में छापेमारी का दौर चल रहा है। देशभर के कई शहरों में छापेमारी में करोड़ों के नोट बरामद हो रहे है। ताजा मामला गुवाहाटी का है, जहां सीआईडी की छापेमारी के बाद एक बिजनेसमैन के घर से 1.54 करोड़ रुपए के नए नोट बरामद हुए है।

एएनआई के मुताबिक सीआईडी ने गुवाहाटी में सर्च ऑपरेशन के बाद बिजनेसमैन के घर से 1.54 करोड़ के नए नोट बरामद किए। छापेमारी के बाद पत्रकारों के बात करते हुए एसपी ने बताया कि बरामद किए गए नोट और बिजनेसमैन को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है, जो अब उनसे पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि इतने नए नोट कहां से आए, इसका अब तक पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications