The Kerala Story देखने के बाद बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, 'अपनी बेटी के साथ देखें यह फिल्म'
The Kerala Story Movie असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने परिवार और विधायकों के साथ गुरुवार 11 मई को देखी। इसके बाद उन्होंने जनता से अपील करते हुए इस फिल्म को अपनी बेटी के साथ देखने को कहा।

The Kerala Story Movie: तमाम विवादों के बीच धर्मांतरण के मुद्दे पर बनी 'द केरल स्टोरी' 5 मई को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपने परिवार और विधायकों के साथ गुरुवार 11 मई को 'द केरल स्टोरी' देखी। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह इस फिल्म 'द केरल स्टोरी' को अपने परिवार और खासकर 'बेटी' के साथ देखें।
इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म पर बैन लगाने से सवाल पर असम के सीएम सरमा ने कहा, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। क्योंकि, यह फिल्म किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है।
'द केरल स्टोरी' मुस्लिम समुदाय की लड़कियों सहित मासूम लड़कियों के खिलाफ रची गई साजिश को दिखाती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार को फिल्म पर प्रतिबंध लगाने से पहले इसे देखना चाहिए था।
असर के सीएम हिमंत बिस्वा ने द केरल स्टोरी देखने के बाद कहा कि यह फिल्म आतंकवाद को उजागर करती है। जिहाद और धर्म के नाम पर आतंकवादी शिविरों के अंदर क्या हो रहा है, इसका भी खुलासा करती है। कहा कि फिल्म में मासूम महिला को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किए जाने की कहानी दिखाई गई है।
द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर देश में राजनीति गरमा गई और जमकर सियासत देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश जैसे भाजपा शामसित राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इश फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।
Recommended Video

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को 'द केरल स्टोरी' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। फिल्म पर बैन लगाने के पीछे पश्चिम बंगाल सरकार ने कारण भी बताया है। सरकार ने कहा कि यह बैन नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द केरल स्टोरी फिल्म ने रिलीज होते ही एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अदा शर्मा-स्टारर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, फिल्म की भारतीय जनता पार्टी और अन्य दक्षिणपंथी संगठनों ने प्रशंसा की है।












Click it and Unblock the Notifications