मोदी के असम दौरे से पहले धमाके की साजिश, 7 किलो का बम बरामद

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते असम के दो दिनों के दौरे पर जा रहे है। मोदी के असम दौरे से पहले पुलिस ने बड़े बम धमाके की साजिश नाकाम की है। पुलिस ने धमाके की साजिश नाकाम करते हुए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के कंपार्टमेंट में शक्तिशाली बम मिला है। 7 किलो के शक्तिशाली बम की बरामदी ने बड़े ब्लास्ट को नाकाम किया है।

assam map

आपको बता दें कि इससे पहले डिब्रूगढ़ में हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पुलिस से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से गुवाहाटी के कामाख्या जंक्शन के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में 7 किलो का शक्तिशाली बम बरामद हुआ है।

जीआरपी के अधिकारियों ने फौरन बम को निष्क्रिय कर पूरे ट्रेन की गहन तालाशी की। पुलिस को ये बम ट्रेन के कंपार्टमेंट में तौलिये से ढका मिला। ये बम एक लावारिस प्लास्टिक बैग मिला। फौरन पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पुलिस महानिदेशकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए 29-30 नवंबर को असम आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+