असम में पटरी से उतरी बीजी एक्सप्रेस, 50 यात्री घायल

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सूत्रों से पता चला है कि तड़के दो बज कर करीब 5 मिनट पर दीमापुर-कामाख्या ट्रेन के दस डिब्बे मोरीगांव जिले में जागीरोड के समीप पटरी से उतर गए, लेकिन गिरे नहीं। उन्होंने बताया कि घटना में 12 यात्रियों को मामूली चोटें आने की खबर है। इन सभी को प्राथमिक चिकित्सा के लिए मोरीगांव के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है। सूत्रों ने बताया कि हेल्पलाइन फोन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं। ये नंबर दीमापुर में 03862-228404, लुमदिंग में 03674-264848,49,50 और गुवाहाटी में 0361-2731621,22,23 हैं।












Click it and Unblock the Notifications