गुरुग्राम न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

दमदमा झील के किनारे बने दलेर मेंहदी के फॉर्महाउस को किया गया सील

सिंगर दलेर मेंहदी के फॉर्महाउस को गुरुग्राम प्रशासन ने सील कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम के दमदमा झील किनारे बना उनका फॉर्महाउस अवैध था, इसे बनाने के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी।

Google Oneindia News

Daler Mehandi: गायक दलेर मेंहदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है, गैरकानूनी रूप से बने उनके फॉर्महाउस को सील कर दिया गया है। गुरुग्राम के दमदमा झील के करीब बने दलेर मेंहदी के फॉर्महाउस को डिपार्टमेंट ऑफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने सीज किया है। डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर अमित मधोलिया ने बताया कि तीन फार्महाउस जोकि अवैध रूप से बने थे उन्हें सील कर दिया गया है। इन फॉर्महाउस को अरावली रेंज में बिना अनुमति बनाया गया था। जिन तीन फॉर्महाउस को सीज किया गया है उसमे एक दलेर मेंहदी का है।

Daler Mehandi

इसे भी पढ़ें- प्रणव रॉय और राधिका रॉय ने NDTV से दिया इस्तीफाइसे भी पढ़ें- प्रणव रॉय और राधिका रॉय ने NDTV से दिया इस्तीफा

बता दें कि फाॉर्महाउस को सील और ध्वस्त करने की कार्रवाई पुलिस की मदद से की गई। इन तीनों ही फॉर्महाउस के खिलाफ कार्रवाई एनजीटी के आदेश पर की गई है। सोनाया घोष बनाम हरियाणा सरकार के बीच वाद में एनजीटी ने इस कार्रवाई का आदेश दिया था। अमित मधोलिया की अगुवाई में टीम ने इस अभियान को चलाया, जिसमे एटीपी सुमीत मलिक, दिनेश सिंह, रोहन और शुभमन भी शामिल थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सोहना के नायब तहसीलदार सोहना लच्छीराम मौजूद थे। उन्ही की उपस्थिति में इस अभियान को चलाया गया।

सदर सोहना स्टशन हाउस ऑफिसर की अगुवाई में पुलिस टीम को भी तैनात किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन तीन फॉर्महाउस को सीज किया गया है उसमे एक गायक दलेर मेंहदी का है। उनका फॉर्महाउस 1.5 एकड़ जमीन पर बना था, जिसे प्रशासन ने सीज कर दिया है। जिन तीन फॉर्महाउस को सीज किया गया है उन्हें अवैध तरीके स् झील के रिजर्वेयर एरिया में बनाया गया था। बिना इजाजत इन्हें अरावली रेंज में विकसित किया गया। फॉर्महाउस को सील करने के बाद या तो इन्हें ध्वस्त किया जाएगा या फिर जुर्माना वसूला जाएगा।

Comments
English summary
Singer Daler Mehandi farmhouse seized in Gurugram
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X