दिल्ली-मुंबई रूट पर बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे, परिवहन मंत्री बोले- ये गर्व की बात है
गुरुग्राम। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज हरियाणा के गुरुग्राम जिला पहुंचे। यहां सोहना में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं अन्य नेताओं के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण-कार्य की समीक्षा की। इस दौरान मीडिया से मुखातिब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे तैयार हो रहा है.. ये हमारे लिए गर्व की बात है। इस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के माध्यम से, हम देश की राजधानी से लगभग 12.5 घंटे में मुंबई पहुंच पाएंगे।
गुरुग्राम आए गडकरी
केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, मुझे इस बात की खुशी है कि, दिल्ली और हरियाणा होते हुए कई महत्वपूर्ण सड़क मार्ग देश के कई हिस्सों को सीधा जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हरियाणा सरकार द्वारा कराया जा रहा ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे का निर्माण दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसने पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड जैसे राज्यों से यातायात को डायवर्ट किया है। उन्होंने कहा कि, इससे राष्ट्रीय राजधानी को अत्यधिक प्रदूषण से राहत मिली है।
राजनाथ सिंह ने किया 'इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड' का उद्घाटन, हाईवे पर उतरे सुखोई समेत कई फाइटर प्लेन
बताया- कौन कौन से हाईवे बन रहे
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के बारे में बताते हुए कहा कि, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर यातायात 2 साल में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, इसके लॉन्च होने पर दूरी 727 से 572 किमी हो जाएगी और 6 घंटे दिल्ली से कटरा पहुंचने में लगेंगे। इसी तरह हम 2 घंटे में अन्य बड़े शहरों तक पहुंचाने वाले रूट्स भी तैयार कराएंगे। जिनमें दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-हरिद्वार वाली सड़कें शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि, आपको न सिर्फ दूरी कम लगेगी..बल्कि समय बचेगा और जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
1.5 साल नहीं सिर्फ 15 दिनों में करेंगे ये काम, वायुसेना प्रमुख से नितिन गडकरी का बड़ा वादा
|
मुख्यमंत्री खट्टर भी रहे मौजूद
सोहना में केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे। दोनों ने अपनी-अपनी सरकार के कामों के बारे में बताया।
हरियाणा में 6 जगहों पर सड़क किनारे जन-सुविधाएं मिलेंगी जिससे स्थानीय उत्पादकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें हेलीकॉप्टर एंबुलेंस की सेवाएं भी दी जाएंगी। हम इसमें ड्रोन का उपयोग भी करेंगे जो उद्योग और व्यवसाय के लिए उपयोगी होगा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी https://t.co/JH4rEZy4Pk pic.twitter.com/2eBXEf5E54
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2021
जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा, जिसमें करीब 2,100 करोड़ रुपए की लागत से 31 कि. मी. 6 लेन ग्रीनफील्ड मार्ग जेवर एयरपोर्ट के लिए बना रहे हैं: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, गुरुग्राम, हरियाणा pic.twitter.com/w1UUSLxepQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2021
हमने ईस्टर्न पेरीफेरल रोड़ बनाकर दिल्ली में प्रदूषण कम किया, इसे और कम करने के लिए दिल्ली-NCR में हम करीब 53,000 करोड़ रुपए की 15 योजनाएं लाए हैं और 14 पर काम शुरू हो गया। दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत मिलेगी: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी pic.twitter.com/bey2ax3SvR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2021
हरियाणा: गुरुग्राम ज़िले के सोहना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की प्रगति का जायज़ा लिया। pic.twitter.com/r9wrTvZHiM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2021