गुरुग्राम: मेले में बंटे प्रसाद में मिलावट, खाने वालों की तबियत बिगड़ी, 28 अस्पताल में भर्ती कराए गए
गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम के एक मेले में कुछ लोगों की तबियत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि, मेला-स्थल पर बंट रहे प्रसाद में कुछ मिलावट थी, जिसके ग्रहण करने पर लोगों की हालत बिगड़ी। 28 लोग बीमार हो गए हैं। इससे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

यह घटना मंगलवार रात फारुखनगर के पास मुबारिकपुर में लगे मेले की है। पुलिस का कहना है कि, पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जारहा है कि गुरुग्राम मेले में प्रसाद खाने से 28 लोग बीमार हुए हैं। वहां जो प्रसाद उन्होंने खाया, उसमें कुछ मिलावट थी। जिसे खाने के बाद कई बच्चों समेत कम से कम 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों का कहना है कि, मेले में लोगों को नशीले पदार्थों का जूस पिलाया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जूस पीने के बाद 8-10 बच्चों समेत करीब 28 लोग बीमार पड़ गए और उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और वहां ज्यादातर लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications