CBI करेगी गुरुग्राम की चिंतल सोसाइटी हादसे की जांच, CM बोले- जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा

गुरुग्राम। हरियाणा में दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले के द्वारका एक्सप्रेस सेक्टर-109 में बहु-मंजिला इमारत के ढहने की घटना में कई जानें गई थीं। सैकड़ों लोगों को वह इमारत खाली कर दूसरी जगह जाना पड़ा था। यह हादसा क्यों हुआ..और कौन जिम्मेदार थे, इसे लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस घटना की जांच सीबीआई को सौंप दी है। मुख्यमंत्री ने इस बारे में सदन में घोषणा की।

Gurugram Chintels Paradiso Sector-109 building collapse Case, Govt order CBI probe

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, गुरुग्राम की चिंतल सोसायटी के हादसे की जांच सीबीआई से करवाई जाएगी। मनोहर लाल ने कहा कि, गुरुग्राम की चिंतल सोसाइटी को लाइसेंस कांग्रेस के कार्यकाल में जारी किया गया था। सोसाइटी में हाल ही में जो दुखद दुर्घटना हुई है, उसे देखते हुए लाइसेंस जारी करने इत्यादि के संबंध में अब सीबीआई से जाँच करवाई जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि गुरुग्राम के सेक्टर-109 की चिंतल सोसायटी के हादसे की जांच सीबीआई से करवाई जाएगी। उसके बाद जिम्मेदारों को सजा दी जाएगी।
Gurugram Chintels Paradiso Sector-109 building collapse Case, Govt order CBI probe

बता दें कि, मुख्यमंत्री विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जवाब दे रहे थे। उसी दौरान सदन में नौकरियों में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा भी उठा। जिस पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि नौकरी में भ्रष्टाचार की जड़ें आज के समय की नहीं है, बल्कि बहुत पुरानी हैं।

Gurugram Chintels Paradiso Sector-109 building collapse Case, Govt order CBI probe

मुख्यमंत्री बोले कि, हमारी सरकार इन जड़ों को खत्म करने के लिए सभी मामलों की सख्ती से जांच कर रही है और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+