Gurugram: तेज रफ्तर बाइक, रॉन्ग साइड से आई कार, हिला देगा एक्सीडेंट का यह खौफनाक VIDEO
Gurugram News: दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम स्थित डीएलएफ फेज II से सामने आया है, जो काफी खौफनाक है। यहां गोल्फ कोर्स रोड पर रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 23 वर्षीय युवक अक्षत गर्ग की मौत हो गई थी।
इस हादसे के सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक को रॉन्ग साइड से आ रही कार ने टक्कर हो जाती है। कार से टक्कर होने के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर जाता है। इस दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे उसके दोस्त ने अक्षत गर्ग को उठाने की काफी कोशिश की।

लेकिन वो उठ नहीं सका था। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर के मुताबिक, मृतक कीपहचान नई दिल्ली के द्वारका के पोचनपुर निवासी अक्षत गर्ग के रूप में हुई है। बाइक चलाते समय उसने हेलमेट और दस्ताने सहित सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे।
ऐसा बताया जा रहा है कि अक्षत की बाइक के पीछे ही उसका 22 वर्षीय दोस्त प्रद्युम्न कुमार दूसरी बाइक पर था। इस हादसे का वीडियो उसके गोप्रो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि 17 सेकंड के वीडियो में अक्षत गर्ग को तेज गति से गाड़ी चलाते हुए दिखाया गया है।
जब वह अपनी बाइक मोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी एक काले रंग की एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद तुरंत ही राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। पांच मिनट के भीतर ही एंबुलेंस आ गई और अक्षत को नजदीकी अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर के मुताबिक, जिस एसयूवी कार से यह हादसा हुआ था उसके एक्सीडेंट से पहले भी चालान कट चुके हैं। ये चालान रॉन्ग साइड और गलत जगह पार्किंग करने पर काटे गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले ही महीने 24 अगस्त को हरियाणा में कुलदीप का एक चालान कटा था।
Not an #Accident, It’s Murder
On Sunday night, young biker #AkshatGarg lost his life when a #Mahindra 3XO, driven recklessly in the wrong direction, hit him. His friend Pradyumn, who witnessed the incident, says that the driver, #KuldeepThakur, was speeding against traffic.… pic.twitter.com/Uasr1PvwvC
— Akassh Ashok Gupta (@peepoye_) September 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications