ग्रुरुग्राम: PG में रहने वाली 29 वर्षीय रिदा की संदिग्ध मौत, गले में था साड़ी का फंदा और शरीर पर थे काटने के निशान
ग्रुरुग्राम। हरियाणा के ग्रुरुग्राम इलाके में रहने वाली 29 वर्षीय रिदा मंसूर चौधरी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। वो एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर काम करती थी। हाल ही में रिदा ने वहां से नौकरी छोड़ दी थी और वो दूसरी जॉब की तलाश में थी। इस दौरान 11 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम को उसके साथ हादसा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और मामले की तफ्तीश शुरू की।

गले में पड़ा था साड़ी का फंदा
पुलिस की तफ्तीश में मृतक युवती की पहचान 29 वर्षीय रिदा मंसूर चौधरी के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो रिदा के गले में साड़ी का फंदा पड़ा था और लाश जमीन पर साड़ी में लिपटी थी। पुलिस ने उलरे शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, मृतका की बहन तरन्नुम की शिकायत पर पुलिस ने हबीब नाम के एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज लिया है और जांच शुरू कर दी है।

रिदा के शरीर पर काटने के भी मिले निशान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिदा मंसूर चौधरी गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 के एक पीजी में रहती थी और वो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की रहने वाली थी। रिदा एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर काम करती थी। हाल ही में रिदा ने वहां से नौकरी छोड़ दी थी और वो दूसरी जॉब की तलाश में थी। फिलहाल पुलिस ने मौके से मिले सुबूतों के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं, मृतका का पोस्टमॉर्टम करने वाले सर्जन की माने तो शुरुआती तौर पर मृतका की मौत का कारण दम घुटने से हुई सामने आई है। इसके अलावा मृतका के शरीर पर चोट और बाइट (काटने) जैसे निशान भी पाए गए।

कमरे से गायब था रिदा का आईफोन
रिदा की मौत के मामले में पुलिस के सामने कई अनसुलझे सवाल मौजूद हैं। मसलन, मृतका के गले में साड़ी का फंदा जरूर था लेकिन उसकी लाश फर्श पर कैसे पड़ी थी। मृतका के कमरे का गेट खुला था और मृतका का आईफोन 11 भी मौके से गायब था। वहीं, एसीपी क्राइम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मौत से पहले रिदा ने अपनी बहन तरन्नुम को वीडियो कॉल भी किया था। जिसमे वो बेहद परेशान नजर आ रही थी।

हबीब करते था परेशान
रिदा की बहन तरन्नुम नें अपने बयान में कहा है कि रिदा को हबीब नामक शख्स बेहद परेशान करता था। वो उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा था। इसीलिए उसकी बहन रिदा हमेशा के लिए अपने गृह जनपद अलीगढ़ शिफ्ट करने वाली थी। रिदा की बहन ने इस संबंध में हबीब उर्फ विवान नामक लड़के पर रिदा का कत्ल करने का इल्जाम लगाया है। उसका कहना है कि जिस सुसाइड नोट की बात की जा रही है, वो रिदा की राइटिंग में नहीं है। फिलहाल पुलिस ने हबीब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया लिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications