बारिश के बाद गुड़गांव में जलभराव, सोसायटी की गलियों में तैर रहे सांप, दहशत में लोग
गुड़गांव। हरियाणा के गुड़गांव जिले में भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है। ऐसे में कीट-पतंगे निकल रहे हैं। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे पालम विहार में पानी से भरी गलियों में सांप रेंगते हुए देखा गया। एक घर के सीसीटीवी कैमरे में वो सांप कैद हो गया। इसका वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल होने लगा है। आप देख सकते हैं बारिश के बाद पानी में डूबे गेट के बाहर सांप तैर रहा है।

गुड़गांव में जलभराव, तैर रहे सांप
पालम विहार के मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने बताया कि, कई दिनों से उनके यहां बरसात हो रही है। इससे रास्ते बाधित हो गए हैं और पानी घरों के अंदर घुस रहा है। इसी पानी में खतरनाक कीट-पतंगे भी दिख रहे हैं। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे पालम विहार में एक घर के बाहर पानी में सांप तैरते हुए दिखा। वीडियो में सांप को साफ देखा जा सकता है। भारी बारिश के बाद जलमग्न हुई गली... लोगों के लिए चिंता का सबब बन गई हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि, सांप दिखने के बाद उनकी घिग्घी बंधी हुई है।
Recommended Video

गलियों में निकल रहे कीट-पतंगे
जाने-अनजाने में सांप किसी को काट ले तो जान पर बन सकती है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, "इस तरह के और भी नजारे इलाके में देखे गए हैं। जबकि, सांप सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हो। कल रुके हुए पानी को विस्थापित करते हुए कारों के सड़क से गुजरने के साथ ही पार्क किए गए वाहन आशिंक रूप से डूबे रहे।'' एक महिला ने बताया कि, उनकी सोसायटी की जलभराव वाली गलियों में सांप को रेंगते हुए देखा गया। उसने कहा कि, दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार के दिन और आज तड़के भारी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर तो मकान भी गिरे हैं।

आज भी होगी बारिश!
गुड़गांव के कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ और ट्रैफिक जाम की खबरें हैं, क्योंकि सुबह-सुबह भारी बारिश हुई। वहीं, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में बहुत से वाहन शहर की सड़कों से बहते पानी में आंशिक रूप से डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। आज भारतीय मौसम विभाग ने गुड़गांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अधिकारियों से पानी और बिजली की आपूर्ति में व्यवधान के लिए तैयार रहने का आग्रह किया गया है। क्योंकि, भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने यातायात अधिकारियों को यातायात की भीड़ के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा है, क्योंकि जल-जमाव के बाद निचले इलाकों में वाहन फंस सकते हैं।
फोटोज: एनडीटीवी से।












Click it and Unblock the Notifications