आंगन में खेल रही थी 9 साल की बच्ची, कुत्ते ने हमला कर पेट पर किया वार
लड़की के पिता विक्रम यादव ने बताया कि बच्ची कंपाउंड में खेल रही था, तभी कुत्ते ने उस पर आकर हमला कर दिया। बच्ची की दादी को कुत्ते ने दूर धकेल दिया।
मनेसर। हरियाणा के मनेसर में एक नौ साल की लड़की को रोटवेलर प्रजाति के कुत्ते ने पेट से फाड़ दिया और उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। लड़की को ना सिर्फ पेट पर बल्कि कमर पर भी काफी जख्म हैं। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना मनेसर के बघांकी गांव में 25 फरवरी को हुई। लड़की के पिता ने कुत्ते के मालिक पर एफआईआर दर्ज कराई तो मामला सामने आया। लड़की की हालत काफी गंभीर है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि लड़की की कई सर्जरी की गई हैं और प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि लड़की की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और जल्दी ही उसे अस्ताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
लड़की का पिता विक्रम पंचगांव में एक ढाबा चलात हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची कंपाउंड में खेल रही था, तभी कुत्ते ने उस पर आकर हमला कर दिया। जब तक घर के लोग दौड़कर पहुंचते और बच्ची को छुड़ाते तब तक वो बच्ची को बुरी तरह से घायल कर चुका था। विक्रम ने कहा कि बच्ची के इलाज मे 1.25 लाख से ज्यादा का खर्च आ चुका है। हमने कुत्ते के मालिक से इलाज का खर्च उठा लेने की बात कही थी लेकिन वो नहीं माना तो फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पढ़ें- इंसानियत हुई शर्मसार, मात्र 200 रुपए की खातिर नर्स ने गिरवी रखा नवजात का शव, कुत्ते ने बनाया शिकार












Click it and Unblock the Notifications