हरियाणा सरकार के नए कानून की वजह से गुड़गांव से दूसरे शहरों में पलायन की तैयारी में 500 IT कंपनियां
गुड़गांव। हरियाणा सरकार का 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाला कानून कुछ सेक्टर की कंपनियों को बिल्कुल नहीं सुहा रहा। इन कंपनियों में खासतौर पर आईटी कंपनियां शामिल हैं। अपना कारोबार प्रभावित होने के डर से सैकड़ों कंपनियां अब हरियाणा से बाहर होने की राह देख रही हैं। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी (नैसकॉम) के सर्वे में यह बात सामने आई है कि, 500 आईटी कंपनियां गुरुग्राम से दूसरे शहरों में पलायन की तैयारी में हैं।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी (नैसकॉम) के सर्वे के अनुसार, हरियाणा के युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में 75 फीसदी आरक्षण का कानून सैकड़ों आईटी कंपनियों के सामने मुसीबत बन सकता है। ऐसे में ये कंपनियां नोएडा या फिर किसी अन्य शहर में शिफ्ट हो सकती हैं। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी (नैसकॉम) के सर्वे के दौरान काफी कंपनियों ने स्पष्ट किया कि, हरियाणा सरकार का 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाला कानून व्यवहारिक नहीं हैं और इस कानून के बनने के बाद से यहां पर उन कंपनियों का भविष्य भी नहीं है। इसके लागू होने से विश्व स्तर पर गुड़गांव की जो छवि बनी हुई है, उस पर भी बुरा असर पड़ेगा।

आईटी कंपनियों के मालिकों की मानें तो उन्हें आगे ऐसे राज्य और शहर का चयन करना है, जहां पर कंपनियों और उनमें काम करने वालों का भविष्य हो। उन्होंने यह भी कहा कि गुड़गांव आईटी उद्योग के अलावा बहुराष्ट्रीय कंपनियों, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप जैसी इंडस्ट्री का हब भी है। मगर, हरियाणा सरकार जो काूनन लाई है, वो उनके लिए चिंता का सबब बन गई है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी (नैसकॉम) के सर्वे के मुताबिक, हरियाणा में आईटी और आईटीईएस उद्योग में चार लाख लोग काम करते हैं। मगर, यह नया कानून लगभग डेढ़ लाख नौकरियों को प्रभावित करेगा।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications