देश के इस शहर में नहीं लगा लॉकडाउन? सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते लोगों का वीडियो वायरल
जूनागढ़। गुजरात कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों में देश में दूसरे नंबर पर है। यहां साढ़े 3 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। संक्रमण से ग्रस्त 163 लोग जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके, कुछ शहरों में आए रोज सैकड़ों-हजारों की भीड़ जुट जाती है। आज जूनागढ़ के केशोद तहसील के कई इलाकों में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं। बेखौफ लोगों का रेला देख लगा कि, इनके लिए तो लॉकडाउन है ही नहीं शायद। न तो यहां लोगों ने लॉकडाउन माना, न सोशल डिस्टेंसिंग अपनाई। बिना मास्क और रूमाल के कई लोग खुले मुंह जहां-तहां जाते दिखे।

अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया, इसलिए निडर हैं?
यह तस्वीर केशोद के मांगरोल रोड, सब्जी मार्केट, वेरावल रोड, सोनी बाजार का इलाका दिखा रही है। इन इलाकों में लोग जिस तरह से बाहर आ-जा रहे हैं, उससे यही लगता है कि इन्हें पता ही नहीं है कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग क्या है? शायद लोगों में यहां इसलिए डर नहीं है कि, यहां कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। अब तक जो मामले सामने आए हैं, वे दूसरे शहर-कस्बों से दर्ज हुए हैं। किंतु, इस भीड़ में कोई संक्रमित हो तो यहां का हाल भी अहमदाबाद-सूरत जैसी बदहाली में बदल सकता है।

प्रशासन का कहना है कि, लॉकडाउन सब जगह एक जैसा है। लोग बाजारों में उमड़ पड़ें, ऐसा भी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। फिर भी यहां क्यों आम दिनों की तरह बाजार लग रहे हैं, दुकानें खुल रही हैं। लोग खरीद-फरोख्त कर रहे हैँ, यह सवाल उठने लगा है। इससे पहले सूरत के लिंबायत क्षेत्र में रमजान के मौके पर मस्जिद वाला बाजार इसी तरह भरा नजर आया था। शनिवार को हजारों की तादाद में बुर्के वाली महिलाएं, बच्चे और बूढ़े जमा हो गए थे। उसी तरह अहमदाबाद में भी यही हाल था।












Click it and Unblock the Notifications