गुजरात न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बाढ़ से तनी गुजरात की मगरमच्छों वाली नदी, कहीं आंगन में घुसे तो कहीं ब्रिज पर चढ़ रहे मगर

Google Oneindia News

वडोदरा। मानसूनी बारिश वडोदरा के लोगों के लिए इस साल भी चिंता का सबब बन गई है। लगातार हुई वर्षा के चलते यहां विश्वामित्री नदी, भरूच में नर्मदा और सौराष्ट्र के पोरबंदर स्थित पंथक में पानी की मात्रा बहुत बढ़ गई है। विश्वामित्री नदी अब खतरे के निशान के करीब है और शहर में बाढ़ आने के साथ-साथ ही लोगों में मगरमच्छों का खौफ छाने लगा है।

मगरमच्छों वाली नदी खतरे के निशान के करीब

मगरमच्छों वाली नदी खतरे के निशान के करीब

बता दें कि, विश्वामित्री वडोदरा शहर के बीचों-बीच बहती है। यह नदी मगरमच्छों की भारी संख्या के लिए जानी जाती जाती है। नर्मदा में बाढ़ के चलते विश्वामित्री का जलस्तर काफी बढ़ गया है और इसका पानी निचले इलाकों तक पहुंच गया है। पानी के साथ ही मगरमच्छ रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब लोग इस तरह की समस्या का सामना करने को मजबूर हैं।

किसान के खेत में आ घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, फिर ऐसे पकड़कर किया गया बाहरकिसान के खेत में आ घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, फिर ऐसे पकड़कर किया गया बाहर

यहीं मिलते हैं 10 फीट तक लंबे मगरमच्छ

यहीं मिलते हैं 10 फीट तक लंबे मगरमच्छ

विश्वामित्री नदी में 10 फीट तक लंबे मगरमच्छ पाए जाते हैं। पिछले साल यानी 2019 की भारी बारिश के दरम्यान शहरभर में जलभराव हो गया था। जिसके चलते बड़ी संख्या में मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में नजर आने लगे। फिर उन्हें रेस्क्यू कर-करके पकड़ा गया और वापस विश्वामित्री में छोड़ा गया।

Video: वडोदरा की गलियों में घूमता मिला 5 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू करने में लोगों को छूटे पसीनेVideo: वडोदरा की गलियों में घूमता मिला 5 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू करने में लोगों को छूटे पसीने

आरएफओ (तत्कालीन) निधि दवे ने बताया था कि 2019 के मानसूनी सीजन में जुलाई से 22 सितंबर तक 76 मगरमच्छ पकड़े गए। जिनमें से 41 मगरमच्छों को 16 अगस्त के बाद पकड़ा गया। यह संख्या देश के किसी भी शहर के मुकाबले ज्यादा थी। इतने मगरमच्छ किसी और शहर में घुसने की खबरें नहीं आईं। यानी, यहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं।'

बाथरूम में आ घुसा मगरमच्छ, अजीब आवाजें सुनकर जाग उठे लोग, नुकीले दांत देखकर घबराएबाथरूम में आ घुसा मगरमच्छ, अजीब आवाजें सुनकर जाग उठे लोग, नुकीले दांत देखकर घबराए

शहरवासियों के लिए बन जाते हैं बड़ी आफत

शहरवासियों के लिए बन जाते हैं बड़ी आफत

वर्ष 2019 की बारिश के दौरान जब आधे से ज्यादा शहर पानी की चपेट में था और कई जगह छतों तक भर गया था। तब गले तक की मुसीबत के माहौल में उससे भी बड़ी आफत लोगों के लिए मगरमच्छ बन गए थे। बाढ़ से जूझते वडोदरा में मगरमच्छ शहरभर में रेंगते दिखाई देने लगे थे। वे गली-मोहल्लों में पानी के बहाव के साथ ही आ घुसे। गाय-कुत्तों पर हमला करने लगे। तब मगरमच्छों द्वारा इंसानों एवं पालतू पशुओं पर हमले के बहुत से वीडियो वायरल हुए।

विशालकाय मगरमच्छ देख लोगों की बंध गई घिग्घी, 2 घंटे लगे काबू करने में, गुजरात से वीडियो वायरलविशालकाय मगरमच्छ देख लोगों की बंध गई घिग्घी, 2 घंटे लगे काबू करने में, गुजरात से वीडियो वायरल

VIDEO: नदी से शहर में घुस आया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, 7 जवानों ने 2 मिनट में ऐसे किया काबूVIDEO: नदी से शहर में घुस आया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, 7 जवानों ने 2 मिनट में ऐसे किया काबू

बाढ़ आने पर वडोदरा शहर में जगह-जगह नजर आए मगरमच्छ, अब तक 25 पकड़े गएबाढ़ आने पर वडोदरा शहर में जगह-जगह नजर आए मगरमच्छ, अब तक 25 पकड़े गए

Comments
English summary
vishwamitri river crocodiles: In The Midst Of Floods in vadodara, People fears due to crocodiles
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X